ब्रेकिंग
Bihar Crime News : दिवाली की रात बिहार में खूनी खेल! दरभंगा में मुंह में मारी गोली, बक्सर में सिर कुचलकर काट दिए हाथ-पैर, दो हत्याओं से हड़कंप...✦राजस्थान से बिहार जा रही बस पलटी, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा; 15 लोगों के घायल होने की खबर✦दीपावली की रात हाजीपुर में खूनी खेल! पत्नी के सिर में गोली मारकर पति फरार, SDPO के नेतृत्व में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी✦Anant Singh : 25 नवंबर को अनंत सिंह के घर बजेगी शहनाई, बिहटा से लदवां तक कैसी है शादी की तैयारी? जानिए पूरा कार्यक्रम; होने वाले दामाद की भी जानिए कहानी...✦Bihar Politics : बेटे के जन्मदिन पर लालू-राबड़ी का आशीर्वाद, मीसा भारती ने खिलाया केक; तेजस्वी यादव के बर्थडे की तस्वीरें चर्चा में...✦Bihar Crime News : दिवाली की रात बिहार में खूनी खेल! दरभंगा में मुंह में मारी गोली, बक्सर में सिर कुचलकर काट दिए हाथ-पैर, दो हत्याओं से हड़कंप...✦राजस्थान से बिहार जा रही बस पलटी, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा; 15 लोगों के घायल होने की खबर✦दीपावली की रात हाजीपुर में खूनी खेल! पत्नी के सिर में गोली मारकर पति फरार, SDPO के नेतृत्व में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी✦Anant Singh : 25 नवंबर को अनंत सिंह के घर बजेगी शहनाई, बिहटा से लदवां तक कैसी है शादी की तैयारी? जानिए पूरा कार्यक्रम; होने वाले दामाद की भी जानिए कहानी...✦Bihar Politics : बेटे के जन्मदिन पर लालू-राबड़ी का आशीर्वाद, मीसा भारती ने खिलाया केक; तेजस्वी यादव के बर्थडे की तस्वीरें चर्चा में...

पकड़ा गया हल्द्वानी हिंसा का मास्टरमाइंड, दिल्ली से अरेस्ट हुआ अब्दुल मलिक

DELHI: बीते 8 फरवरी को उत्तराखंड के हल्द्वानी में भड़की हिंसा के मामले में पुलिस ने आखिरकार इसके मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक को अरेस्ट कर लिया। दंगा भड़काने के बाद से ही पुलिस लगातार अ

पकड़ा गया हल्द्वानी हिंसा का मास्टरमाइंड, दिल्ली से अरेस्ट हुआ अब्दुल मलिक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: बीते 8 फरवरी को उत्तराखंड के हल्द्वानी में भड़की हिंसा के मामले में पुलिस ने आखिरकार इसके मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक को अरेस्ट कर लिया। दंगा भड़काने के बाद से ही पुलिस लगातार अब्दुल को तलाश कर रही थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उत्तराखंड पुलिस ने अब्दुल को दिल्ली से गिरफ्तार किया। हल्दवानी में हिंसा की आग भड़काने के बाद अब्दुल मलिक दिल्ली भाग गया था।


दरअसल, मलिक पर एक अवैध संरचना का निर्माण कराने का आरोप है। उस अवैध संरचना को हटाने के दौरान हल्द्वानी शहर में बीते 8 फरवरी को हिंसा भड़क गई थी। जिसमें छह लोगों को मौत हो गई थी जबकि 100 से अधिक लोग घायल हो गए थे। घायलों में कई पुलिसकर्मी और मीडिया के लोग भी मौजूद थे। इस दौरान पुलिस बल और नगर निगम के कर्मचारियों पर हमला और एक पुलिस स्टेशन में आग लगा दी गई थी।


मदरसा और पास मौजूद एक निकटवर्ती संरचना, जिसका इस्तेमाल प्रार्थना के लिए होता था, उसको हटाने के क्रम में हुई हिंसा के दौरान पांच कथित दंगाइयों सहित छह लोगों की मौत हो गई थी जबकि 60 लोग घायल हो गए थे। आरोपी अब्दुल मलिक हिंसा भड़काने के बाद से ही फरार चल रहा था, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगी हुई थीं। पुलिस ने उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया था।