ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

पैदल चलते-चलते घिस गई हवाई चप्पलें, पैर में पानी की बोतल बांधकर चलने को मजबूर हुए मजदूर

DESK: लॉकडाउन के कारण हजारों मजदूर पैदल चलने को लेकर विवश है. पैदल चलते-चलते मजदूरों के पैर के चप्पल घिस जा रहे हैं. ऐसे में बेबस मजदूर दोनों पैर में पानी की बोतल ही बांध चलने

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DESK: लॉकडाउन के कारण हजारों मजदूर पैदल चलने को लेकर विवश है. पैदल चलते-चलते मजदूरों के पैर के चप्पल घिस जा रहे हैं. ऐसे में बेबस मजदूर दोनों पैर में पानी की बोतल ही बांध चलने को मजदूर हैं. इस तरह का सीन हरियाणा के अंबाला में देखने को मिला है. 

पंजाब से हरियाणा पहुंचे तो पुलिस ने पीटा

पंजाब में फंसे सैकड़ों मजदूर हरियाणा के रास्ते अपने घर जा रहे थे. जैसे ही वह अंबाला पहुंचे तो पुलिस उनको दौड़ा-दौड़ाकर वापस करने लगी. इस दौरान कई मजदूरों की पिटाई भी कर दी. कई मजदूरों के चप्पल इस भागदौड़ में कहा गए पता नहीं चला. गर्मी के कारण मजदूरों के पैर जल रहे थे. इसके बाद कोई उपाय नहीं सुझा तो मजदूर पानी की बोतल को पैर के नीचे रखकर कपड़े से बांध लिए और चलने लगे. 


विधायक ने की मदद

लॉकडाउन की इस दर्दनाक दास्ता के बारे में जब अंबाला विधायकों को सूचना मिली की मजदूर पैर में पानी की बोतल ही बांधकर चल रहे हैं तो उनको कई चप्पलें खरीदकर कई मजदूरों को दिया. पुलिस से बात कर हाइवे से मजदूरों को जाने की अनुमति दिलाई. जिससे सैकड़ों मजदूर अपने घर के लिए निकले. लॉकडाउन में लाख दर्द मिलने के बाद भी इन मजदूरों का हौसला कम नहीं हुआ वह अपने घर के लिए चलते रहे.

टैग्स