ब्रेकिंग
मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत✦बिहार के इन 9 शहरों में बनेंगे अत्याधुनिक बस टर्मिनल, डिजाइन को मिली मंजूरी; जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य✦दुर्गा पूजा में इस बार नहीं बजेगा डीजे, हुड़दंगियों और अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई✦रेलवे फाटकों के जाम से मिलेगी बड़ी राहत, बिहार के 10 जिलों में बनेंगे 37 ROB; जानिए किस जिले में कहां होगा निर्माण✦मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत✦बिहार के इन 9 शहरों में बनेंगे अत्याधुनिक बस टर्मिनल, डिजाइन को मिली मंजूरी; जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य✦दुर्गा पूजा में इस बार नहीं बजेगा डीजे, हुड़दंगियों और अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई✦रेलवे फाटकों के जाम से मिलेगी बड़ी राहत, बिहार के 10 जिलों में बनेंगे 37 ROB; जानिए किस जिले में कहां होगा निर्माण

पहले पति को छोड़ दूसरे पति के साथ रहने पर दी गई अजीबोगरीब सजा, बच्चे को कंधे पर बिठाकर 3 KM तक चली महिला

DESK:- मध्यप्रदेश के गुना जिले में एक आदिवासी महिला के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है। महिला का गुनाह था कि वह अपने पहले पति को छोड़ दूसरे पति के साथ रह रही थी। ससुरालवालों

पहले पति को छोड़ दूसरे पति के साथ रहने पर दी गई अजीबोगरीब सजा, बच्चे को कंधे पर बिठाकर 3 KM तक चली महिला
Santosh Singh
2 मिनट

DESK:- मध्यप्रदेश के गुना जिले में एक आदिवासी महिला के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है। महिला का गुनाह था कि वह अपने पहले पति को छोड़ दूसरे पति के साथ रह रही थी। ससुरालवालों ने तालिबानी सजा सुनाते हुए महिला के कंधे पर एक बच्चे को बिठाया और उसे पैदल चलने को कहा। जिसके बाद इस रुढ़िवादी परंपरा को अपनाते हुए महिला 3 किलोमीटर तक पैदल चली। पूर्व पति के रिश्तेदारों की बर्बरता यहीं नहीं रूकी जब महिला को गांव में घुमाया जा रहा था तभी बैट और डंडों से उसकी पिटाई भी की गई। 


आश्चर्य की बात तो यह है कि सिरसी थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के दौरान किसी ने महिला की मदद नहीं की बल्कि उसका वीडियो बना डाला और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। जो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसके बाद महिला की ओर से थाने में शिकायत दर्ज की गई।


वायरल वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने बताया कि आदिवासी समाज में परंपरा के नाम पर महिला के साथ दुर्व्यवहार किया गया जो गलत है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पहले पति समेत 4 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। फिलहाल 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जबकि एक अन्य अब भी फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


बताया जाता है कि महिला कुछ समय पहले अपने पति से आपसी सहमति के साथ अलग हुई थी और एक अन्य शख्स के साथ एक महीने से रह रही थी। लेकिन यह बात उसके ससुराल वालों को पसंद नहीं आई और उन्होंने महिला की पिटाई कर दी। यही नहीं महिला के कंधे पर एक किशोर को बिठा दिया और तीन किलोमीटर तक चलवाया।