ब्रेकिंग
शराब के अड्डे पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस पर हमला, महिला दारोगा समेत 2 पुलिसकर्मी घायलJDU बैठक में बनेगी नई रणनीति! संजय झा बोले- ‘अब लाठी में तेल लगाने वाली राजनीति नहीं’, विधायकों को सिखाएंगे नया तरीका; दिल्ली से आएंगे एक्सपर्टPM Modi Birthday: PM मोदी के जन्मदिन पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा प्लान, ‘सरकार आपके द्वार’ से होगा जनता की समस्याओं का समाधानBihar Daroga Bharti: परीक्षा केंद्र पर मोबाइल चलाते दिखे वीक्षक, CCTV में मिली गड़बड़ी; EOU अब BPSC से पूछेगी सवालBihar News: बिहार में बाढ़ से टूटे मकान अब पीएम आवास योजना से बनेंगे? शिवराज के ऐलान से जगी उम्मीदशराब के अड्डे पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस पर हमला, महिला दारोगा समेत 2 पुलिसकर्मी घायलJDU बैठक में बनेगी नई रणनीति! संजय झा बोले- ‘अब लाठी में तेल लगाने वाली राजनीति नहीं’, विधायकों को सिखाएंगे नया तरीका; दिल्ली से आएंगे एक्सपर्टPM Modi Birthday: PM मोदी के जन्मदिन पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा प्लान, ‘सरकार आपके द्वार’ से होगा जनता की समस्याओं का समाधानBihar Daroga Bharti: परीक्षा केंद्र पर मोबाइल चलाते दिखे वीक्षक, CCTV में मिली गड़बड़ी; EOU अब BPSC से पूछेगी सवालBihar News: बिहार में बाढ़ से टूटे मकान अब पीएम आवास योजना से बनेंगे? शिवराज के ऐलान से जगी उम्मीद

अमेरिका: CHATGPT पर सवाल उठाने वाले भारतीय इंजीनियर सुचीर बालाजी की मौत, घर में मिला शव

DESK : ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI के पूर्व रिसर्चर और व्हिसलब्लोअर सुचीर बालाजी सैन फ्रांसिस्को स्थित अपने फ्लैट पर मृत पाए गए हैं। ऐसी चर्चा है कि 26 वर्षीय बालाजी ने आ

अमेरिका: CHATGPT पर सवाल उठाने वाले भारतीय इंजीनियर सुचीर बालाजी की मौत, घर में मिला शव
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK :  ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI के पूर्व रिसर्चर और व्हिसलब्लोअर सुचीर बालाजी सैन फ्रांसिस्को स्थित अपने फ्लैट पर मृत पाए गए हैं। ऐसी चर्चा है कि 26 वर्षीय बालाजी ने आत्महत्या की है। उनकी लाश बुकानन स्ट्रीट स्थित उनके फ्लैट पर मिली थी। सैन फ्रांसिस्को पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि शुरुआती जांच में किसी प्रकार की गड़बड़ नहीं मिली है और ऐसा प्रतीत होता है कि उन्होंने आत्महत्या की है।


उनके परिजनों को इसकी जानकारी दे दी गई है। बालाजी के लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, उन्होंने नवंबर, 2020 से लेकर अगस्त, 2024 तक OpenAI के साथ काम किया था। बालाजी की मौत की पुष्टि उनकी पूर्व कंपनी OpenAI ने की है। कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि यह दुखद खबर सुनकर हम स्तब्ध हैं और इस मुश्किल घड़ी में हम सुचिर के प्रियजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं। 


अमेरिकी अरबपति एलन मस्क ने भी बालाजी की मौत की जानकारी वाली एक पोस्ट पर 'हम्म' लिखकर प्रतिक्रिया दी है। बता दें कि मस्क ने 2015 में सैम ऑल्टमैन के साथ मिलकर OpenAI की शुरुआत की थी, लेकिन फिलहाल दोनों के बीच विवाद चल रहा है। बालाजी ने इसी साल OpenAI में काम करना बंद किया था और इसके बाद कंपनी पर अमेरिकी कानून के उल्लंघन का आरोप लगाया था। उनका आरोप था कि कंपनी ने ChatGPT चैटबॉट बनाते समय अमेरिकी कॉपीराइट कानून का उल्लंघन किया था। 


सुचीर बालाजी ने मौत से तीन महीने पहले सार्वजनिक रूप से दावा किया था कि OpenAI ने अमेरिका के कॉपीराइट कानून का उल्लंघन किया है। ओपन एआई ने चैटजीपीटी बनाया है और इसको वैश्विक स्तर पर करोड़ों उपयोगकर्ताओं के साथ व्यापक व्यावसायिक सफलता हासिल हो रही है। 2022 के अंत में इस एप के लॉन्च ने लेखकों की ओर से कई कानूनी चुनौतियों को जन्म दिया था। उस समय कई लेखकों, प्रोग्रामर और पत्रकारों ने आरोप लगाया था कि कंपनी ने गैरकानूनी तरीके से अपने एप को विकसित करने के लिए उनके कॉपीराइट कंटेंट का इस्तेमाल किया है।