ब्रेकिंग
बाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलपटना में पूर्व पार्षद अनिल यादव की गोली मारकर हत्या, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने घटना को दिया अंजामबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तारबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलपटना में पूर्व पार्षद अनिल यादव की गोली मारकर हत्या, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने घटना को दिया अंजामबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तार

ओमिक्रॉन से दूसरी मौत, 55 साल की महिला ने तोड़ा दम, केंद्र ने राज्यों को किया अलर्ट

DESK : कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का कहर तेजी से बढ़ने लगा है. अब देश में ओमिक्रॉन ने दूसरी जान ले ली है. जानकारी के अनुसार ओडिशा के बोलांगीर में 55 साल की एक महिला की ओमिक

ओमिक्रॉन से दूसरी मौत, 55 साल की महिला ने तोड़ा दम, केंद्र ने राज्यों को किया अलर्ट
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का कहर तेजी से बढ़ने लगा है. अब देश में ओमिक्रॉन ने दूसरी जान ले ली है. जानकारी के अनुसार ओडिशा के बोलांगीर में 55 साल की एक महिला की ओमिक्रॉन से मौत हो गई. बता दें इससे पहले राजस्थान के उदयपुर में एक 72 साल के बुजुर्ग की ओमिक्रॉन से मौत हुई थी. उनकी भी कोई विदेश की ट्रैवल हिस्ट्री नहीं थी. 


सूत्रों के अनुसार  27 दिसंबर को संबलपुर जिले में स्थित वीर सुरेंद्र साई आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान में महिला की मौत हो गई थी. अगलपुर गांव की रहने वाली इस मरीज ने कोई विदेश यात्रा नहीं की थी. कुछ दिनों पहले उसे स्ट्रोक हुआ था जिसके बाद इलाज के लिए उसे बालांगीर के भीमा भोई मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था.


बालांगीर की जिला चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि 2 दिनों तक अस्पताल में इलाज के बाद महिला की तबीयत बिगड़ने लगी. इसके बाद उन्हें बुर्ला के VIMSAR रेफर कर दिया गया. जहां उनका 23 दिसंबर को कोविड टेस्ट हुआ था जिसमें ओमिक्रॉन वेरिएंट की पहचान की गई है. लेकिन इलाज के दौरान चार दिन बाद 27 दिसंबर को महिला की मौत हो गई.


टैग्स