ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Om Birla: 6 साल पहले बहन को दिया वचन निभाने पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, शहीद हेमराज की बेटी की शादी में निभाई भात की रस्म

Om Birla: साल 2019 के पुलवामा हमले में हेमराज मीणा शहीद हुए थे। उनकी शहादत के बाद ओम बिरला ने वीरांगना मधुबाला से भाई बनकर हर सुख-दुख में साथ देने का वादा किया था।

Om Birla
शहीद हेमराज की बेटी की शादी में ओम बिरला ने निभाई भात की रस्म
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Om Birla: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पुलवामा शहीद हेमराज मीणा की बेटी की शादी में मायरा लेकर पहुंचे। बिरला ने 6 साल पहले शहीद की वीरांगना मधुबाला को दिया वचन निभाया और शहीद को याद कर भावुक हुए। सांगोद में आयोजित समारोह में ओम बिरला के साथ सांगोद विधायक और ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने वीरांगना मधुबाला को मायरा पहनाया।


भाई का फर्ज निभाते हुए बिरला ने मधुबाला को चुनरी ओढ़ाई और मधुबाला ने बिरला का तिलक और आरती की। ओम बिरला ने शहीद हेमराज की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। मायरे की रस्म के दौरान मधुबाला, बिरला और परिवार के लोग शहीद हेमराज को याद कर भावुक हो गए। 2019 के पुलवामा हमले में शहीद हेमराज की शहादत के बाद बिरला ने वीरांगना मधुबाला से भाई के रूप में हर सुख-दुख में साथ देने का वादा किया था।


पिछले 6 सालों से मधुबाला ओम बिरला को भाई मानकर राखी बांधती हैं। ओम बिरला ने शहादत के बाद परिवार को संबल दिया। मधुबाला की बेटी की शादी में बिरला मायरा लेकर पहुंचे और वचन निभाया। जिसे देखकर समारोह में मौजूद लोग भावविभोर हो गए। परिवार के लिए यह बेहद खुशी के पल थे।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता