ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

ओडिशा रेल हादसे की जांच का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, याचिकाकर्ता ने की ये बड़ी मांग

DELHI: ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार को भयंकर रेल हादसे में अबतक 288 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि एक हजार लोग घायल हो गए हैं। इस भीषण रेल हादसे ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। रे

ओडिशा रेल हादसे की जांच का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, याचिकाकर्ता ने की ये बड़ी मांग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार को भयंकर रेल हादसे में अबतक 288 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि एक हजार लोग घायल हो गए हैं। इस भीषण रेल हादसे ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। रेल मंत्री की तरफ से हादसे के उच्चस्तरीय जांच आदेश दिए जाने के बावजूद हादसे की जांच का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है।


घटनास्थल पर मौजूद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव कहा कि इंटरलॉकिंग में बदलाव के कारण हादसा हुआ है। उन्होंने कहा कि हादसे के जिम्मेदार लोगों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही जांच रिपोर्ट सामने आएगी। इसी बीच वकील विशाल तिवारी ने सुप्रीम कोर्ट में रेल हादसे को लेकर एक याचिका दाखिल की है। 


याचिकाकर्ता ने दुर्घटना से बचाने वाले 'कवच' सिस्टम को जल्द से जल्द लागू करने की मांग करते हुए रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में जांच आयोग गठित करने की मांग की है। इसके साथ ही याचिकाकर्ता ने रेलवे सुरक्षा को लेकर सेवानिवृत जज की अध्यक्षता में विशेषज्ञ कमिटी बनाने की भी मांग की है।