ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

निर्भया कांड के दोषी विनय ने राष्ट्रपति के पास भेजी दया याचिका, फांसी में 3 दिन बाकी

DELHI: निर्भया कांड के दोषी और दुष्कर्मी विनय शर्मा ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के पास आज दया याचिका भेजी है. वह भी ऐसे वक्त में जब फांसी पर लटकाए जाने के मात्र तीन दिन ही बचा

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DELHI: निर्भया कांड के दोषी और दुष्कर्मी विनय शर्मा ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के पास आज दया याचिका भेजी है. वह भी ऐसे वक्त में जब फांसी पर लटकाए जाने के मात्र तीन दिन ही बचा है. इससे पहले मुकेश ने भी दया याचिका भेजी थी, लेकिन राष्ट्रपति ने 17 जनवरी को खारिज कर दिया था.

20 जनवरी को याचिका हुई थी खारिज

 पवन की याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने 20 जनवरी को खारिज कर दिया है. याचिका में पवन ने घटना के समय खुद को नाबालिग होने का दावा किया था. इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने भी पवन की याचिका को खारिज कर दिया था.

नया मिला है डेथ वारंट

कोर्ट ने निर्भया के चारों दोषियों को 17 जनवरी को नया डेथ वारंट जारी किया था. चारों को अब 1 फरवरी को सुबह 6 बजे फांसी दी जाएगी. बता दें कि निर्भया के एक अन्य दोषी मुकेश सिंह की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने फांसी पर लटकाने पर स्टे लगा दिया था. जिसके कारण चारों को दोषियों को 22 जनवरी को फांसी पर नहीं लटकाया जा सकता था. जिसके बाद नया डेथ वारंट जारी किया गया है.