ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

Nepal Gen-Z Protest: पीएम ओली के बाद नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने भी दिया इस्तीफा, थोड़ी देर में नए प्रधानमंत्री का एलान

Nepal Gen-Z Protest: नेपाल में राजनीतिक संकट गहराता जा रहा है। प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल दोनों ने इस्तीफा दे दिया है। काठमांडू समेत कई शहरों में तनाव बरकरार है, जबकि आज शाम नए प्रधानमंत्री के नाम का ऐलान हो सकता है।

Nepal Gen-Z Protest
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Nepal Gen-Z Protest: नेपाल में स्थिति लगातार बद से बदतर होती जा रही है। प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के इस्तीफे के बाद अब राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री ओली का इस्तीफा पहले ही स्वीकार कर लिया था।


हालांकि, राजधानी काठमांडू सहित कई शहरों में हालात अब भी तनावपूर्ण बने हुए हैं। इस्तीफों के बावजूद प्रदर्शनकारी शांत नहीं हो रहे हैं, जिससे चिंता और बढ़ गई है। रिपोर्टों के मुताबिक, आज शाम तक नए प्रधानमंत्री के नाम का ऐलान किया जा सकता है।


दरअसल, नेपाल में सोमवार से हिंसा, पथराव, आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं लगातार जारी हैं। सोशल मीडिया पर लगाए गए प्रतिबंध के खिलाफ युवाओं, विशेषकर Gen-Z वर्ग, ने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं, जिसने ओली सरकार की नींव हिला दी है।


इस उग्र आंदोलन के चलते प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली, गृह मंत्री रमेश लेखक, कृषि मंत्री रामनाथ अधिकारी, स्वास्थ्य मंत्री सहित अबतक 10 मंत्रियों को इस्तीफा देना पड़ा है। सोमवार को हुए हिंसक प्रदर्शनों में 20 लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 से अधिक घायल हुए हैं। आज (मंगलवार) को भी प्रदर्शन सुबह से जारी है।


राजधानी काठमांडू समेत कई क्षेत्रों में आगजनी, पथराव और तोड़फोड़ की घटनाएं अब भी देखने को मिल रही हैं। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल के निजी आवास पर कब्जा कर तोड़फोड़ की और आग लगा दी। इसके बावजूद कर्फ़्यू और कड़े सुरक्षा इंतज़ाम हालात पर नियंत्रण पाने में असफल रहे हैं। 


विरोध प्रदर्शनों का दायरा बढ़ता जा रहा है और देश में राजनीतिक अस्थिरता गहराती जा रही है। अब जनता वैकल्पिक सरकार और नए नेतृत्व की मांग कर रही है। काठमांडू के मेयर ने प्रधानमंत्री के इस्तीफे को जनता की जीत बताया और प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता