ब्रेकिंग
सांसद पप्पू यादव ने स्पेशल कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली बेल; क्या है मामला?बेगूसराय गैंगरेप पीड़िता से मिले तेजस्वी यादव, कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर बोला तीखा हमलाप्रमोशन मिलने के बाद IAS बने बिहार के 14 अधिकारियों की पोस्टिंग, विभिन्न विभागों में मिली नई जिम्मेदारी; लिस्ट देखिए..पटना से दिल्ली तक जमीन..फ्लैट..मकान, धन कुबेर निकला बिहार का भ्रष्ट इंजीनियर पवन कुमार, EOU की छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति का खुलासाबिहार में सनसनीखेज वारदात: युवक का प्राइवेट पार्ट काट कर शव को पेड़ से लटकाया, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंकासांसद पप्पू यादव ने स्पेशल कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली बेल; क्या है मामला?बेगूसराय गैंगरेप पीड़िता से मिले तेजस्वी यादव, कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर बोला तीखा हमलाप्रमोशन मिलने के बाद IAS बने बिहार के 14 अधिकारियों की पोस्टिंग, विभिन्न विभागों में मिली नई जिम्मेदारी; लिस्ट देखिए..पटना से दिल्ली तक जमीन..फ्लैट..मकान, धन कुबेर निकला बिहार का भ्रष्ट इंजीनियर पवन कुमार, EOU की छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति का खुलासाबिहार में सनसनीखेज वारदात: युवक का प्राइवेट पार्ट काट कर शव को पेड़ से लटकाया, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका

नेपाल में भारतीय पर्यटकों के लिए नए नियम लागू, 30 दिन से ज्यादा रुके तो बालेन सरकार लेगी यह एक्शन

Nepal new rules: नेपाल सरकार ने भारतीय पर्यटकों और वाहनों के लिए नए नियम लागू किए हैं। अब 30 दिन से अधिक रुकने पर वाहन जब्त किया जा सकता है, जबकि पहचान पत्र और डिजिटल निगरानी भी अनिवार्य कर दी गई है।

Nepal new rules
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Nepal new rules: नेपाल की बालेन सरकार ने भारतीय पर्यटकों और वाहनों को लेकर नए नियम लागू कर दिए हैं। अब भारतीय पर्यटक नेपाल में अपने वाहन के साथ अधिकतम 30 दिन तक ही रुक सकेंगे। इसके लिए उन्हें वाहन कस्टम शुल्क अदा करना होगा। 30 दिन की अवधि पूरी होने के बाद शुल्क देने पर भी नेपाल में रुकने की अनुमति नहीं मिलेगी और वाहन जब्त कर लिया जाएगा।


नेपाल प्रशासन अब भारतीय वाहनों की एंट्री, ठहराव अवधि और आवाजाही का पूरा रिकॉर्ड डिजिटल सिस्टम के जरिए रखेगा। ऑनलाइन निगरानी व्यवस्था लागू होने के बाद समय सीमा उल्लंघन करने वाले वाहनों की तुरंत पहचान की जा सकेगी।


मालवाहक वाहनों के लिए अलग नियम बनाए गए हैं। भारत से नेपाल जाने वाले ट्रकों को प्रवेश के समय 1700 नेपाली रुपये शुल्क देना होगा और नेपाल से माल लेकर दो दिन के भीतर भारत लौटना अनिवार्य होगा। वहीं भारत से माल लेकर नेपाल पहुंचने वाले ट्रकों को 1500 नेपाली रुपये कस्टम शुल्क देना होगा और 72 घंटे के भीतर नेपाल छोड़ना होगा। 


तय समय से अधिक रुकने पर 2500 नेपाली रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले भारतीय नागरिकों को कार, जीप और बाइक के लिए नेपाली बाजारों में 12 घंटे तक फ्री एंट्री की सुविधा मिलेगी। वहीं नेपाली वाहनों को भारतीय रेलवे हेड तक जाने की अनुमति दी गई है।


नेपाल सरकार ने इससे पहले भारतीय पर्यटकों के लिए पहचान पत्र दिखाना भी अनिवार्य कर दिया था। अब नेपाल आने-जाने वाले सभी लोगों को आधार कार्ड या सरकार द्वारा जारी वैध पहचान पत्र साथ रखना होगा। सीमा पर सघन जांच के कारण वाहनों और यात्रियों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। 


जोगबनी बॉर्डर पर नेपाल पुलिस पहचान पत्र जांचने के बाद ही लोगों को प्रवेश दे रही थी, जबकि बिना वैध पहचान पत्र वाले लोगों को वापस लौटा दिया गया। नेपाल के प्रमुख जिलाधिकारी युवराज कटेल ने कहा है कि सीमा पार करने के लिए पहचान पत्र अनिवार्य रहेगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता