ब्रेकिंग
मृत जवान सोनू सिंह के परिजनों से मिले चिराग पासवान, परिवार को दी आर्थिक सहायता; CJP के प्रदर्शन पर भी बोले✦बिहार में नवरात्रि के पहले दिन बड़ा हादसा: हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आई ट्रॉली, दो बच्चों की मौत; एक दर्जन से अधिक बच्चे झुलसे✦तीन दिनों से लापता किसान का सोन नदी में मिला शव, मौत की खबर से इलाके में हड़कंप✦किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी... बिहार में 86 तरह के कृषि यंत्रों पर मिल रही 80% तक सब्सिडी, फटाफट ऐसे करें आवेदन✦दाढ़ी बनवाने को लेकर छिड़ा खूनी विवाद: देखते ही देखते चलने लगी गोलियां, बुजुर्ग समेत दो की हालत नाजुक✦मृत जवान सोनू सिंह के परिजनों से मिले चिराग पासवान, परिवार को दी आर्थिक सहायता; CJP के प्रदर्शन पर भी बोले✦बिहार में नवरात्रि के पहले दिन बड़ा हादसा: हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आई ट्रॉली, दो बच्चों की मौत; एक दर्जन से अधिक बच्चे झुलसे✦तीन दिनों से लापता किसान का सोन नदी में मिला शव, मौत की खबर से इलाके में हड़कंप✦किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी... बिहार में 86 तरह के कृषि यंत्रों पर मिल रही 80% तक सब्सिडी, फटाफट ऐसे करें आवेदन✦दाढ़ी बनवाने को लेकर छिड़ा खूनी विवाद: देखते ही देखते चलने लगी गोलियां, बुजुर्ग समेत दो की हालत नाजुक

नेपाल में बाढ़ से तबाही: भारत ने बढ़ाए मदद के हाथ, पीएम बालेन साह ने जताया आभार

Nepal flood: नेपाल में बाढ़ से 160 लोगों की मौत और 700 से ज्यादा लोगों के लापता होने के बीच भारत ने राहत सामग्री भेजकर मदद का हाथ बढ़ाया। पीएम मोदी और अमित शाह ने दुख जताया, जबकि नेपाली पीएम बालेन्द्र शाह ने भारत की सहायता के लिए आभार व्यक्त किया।

Nepal flood
भारत ने बढ़ाए मदद के हाथ
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Nepal flood: नेपाल में बाढ़ और भारी बारिश से भारी तबाही हुई है। अब तक 160 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 700 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं। इस मुश्किल घड़ी में भारत ने नेपाल की ओर मदद का हाथ बढ़ाते हुए राहत सामग्री भेजी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नेपाल में हुई तबाही पर दुख जताया और हरसंभव सहायता का भरोसा दिया।



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह से फोन पर बातचीत की और बाढ़ से हुई जनहानि पर गहरी संवेदना व्यक्त की। पीएम मोदी ने कहा कि भारत नेपाल को हर संभव मानवीय सहायता देने के लिए तैयार है। उन्होंने यह भी बताया कि भारतीय टीमें बचाव और राहत कार्यों में सहयोग कर रही हैं।



भारत की ओर से भेजी गई राहत सामग्री काठमांडू एयरपोर्ट पर पहुंचा दी गई है। वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए नेपाल में आई बाढ़ की विभीषिका पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि जिन परिवारों ने इस आपदा में अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति उनकी संवेदनाएं हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में भारत सरकार नेपाल के साथ खड़ी है।



भारत की मदद और एकजुटता के लिए नेपाली प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने बुधवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि बाढ़ प्रभावित नेपाल में बचाव एवं राहत कार्यों के लिए हरसंभव मानवीय सहायता की पेशकश और एकजुटता व्यक्त करने के लिए वह पीएम मोदी के आभारी हैं।



बालेन्द्र शाह ने लिखा कि मुश्किल घड़ी में नेपाल के प्रति एकजुटता व्यक्त करने वाले पीएम मोदी के आत्मीय शब्दों और सहायता की उदार पेशकश की वह दिल से सराहना करते हैं। उन्होंने कहा कि सहयोग का यह भाव दोनों देशों के बीच दोस्ती के मजबूत रिश्तों को दर्शाता है, जिन्हें नेपाल बहुत महत्व देता है।नेपाल की इस प्राकृतिक आपदा के बीच भारत की ओर से दी गई मानवीय सहायता दोनों देशों के बीच मजबूत और मैत्रीपूर्ण संबंधों को भी दर्शाती है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता