ब्रेकिंग
टर्बुलेंस के बाद Air India का बड़ा फैसला, अब सभी पायलटों की होगी अनिवार्य ड्रग स्क्रीनिंगखरगे के मंच पर गंगाजल छिड़कने और ‘शुद्धिकरण यज्ञ’ पर सियासी घमासान, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामनेभरत तिवारी के परिवार के एक सदस्य को मिलेगी सरकारी नौकरी, सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलानसुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला, निहंग सिख ने कृपाण से किया अटैकपटना के 29 वार्डों की करीब 400 योजनाओं को मिली प्रशासनिक स्वीकृति, सड़क-नाला से लेकर सामुदायिक भवन तक होंगे कामटर्बुलेंस के बाद Air India का बड़ा फैसला, अब सभी पायलटों की होगी अनिवार्य ड्रग स्क्रीनिंगखरगे के मंच पर गंगाजल छिड़कने और ‘शुद्धिकरण यज्ञ’ पर सियासी घमासान, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामनेभरत तिवारी के परिवार के एक सदस्य को मिलेगी सरकारी नौकरी, सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलानसुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला, निहंग सिख ने कृपाण से किया अटैकपटना के 29 वार्डों की करीब 400 योजनाओं को मिली प्रशासनिक स्वीकृति, सड़क-नाला से लेकर सामुदायिक भवन तक होंगे काम

NEET UG परीक्षा में बड़ा बदलाव: अगले साल से CBT मोड में होगा एग्जाम, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का एलान

NEET UG CBT Mode Exam: NEET UG परीक्षा को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बड़ा ऐलान किया है। अब अगले साल से परीक्षा CBT मोड में होगी और री-एग्जाम 21 जून को आयोजित किया जाएगा।

NEET UG CBT Mode Exam
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NEET UG CBT Mode Exam: NEET UG परीक्षा को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अगले साल से NEET UG परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी, ताकि परीक्षा प्रक्रिया को और अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और निष्पक्ष बनाया जा सके।


मंत्री ने छात्रों को भरोसा दिलाया कि सरकार स्वच्छ और ईमानदार परीक्षा प्रणाली के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसी भी तरह की अनियमितता या नकल में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि री-एग्जाम अब 21 जून को आयोजित किया जाएगा। यह फैसला 3 मई को हुई परीक्षा के बाद सामने आई अनियमितताओं की समीक्षा के बाद लिया गया है।


शिक्षा मंत्री ने बताया कि 7 मई को NEET UG पेपर लीक को लेकर शिकायतें सामने आई थीं, जिसके बाद सरकार ने तुरंत जांच शुरू कर दी। 12 मई तक प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि प्रश्न पत्र “गेस पेपर” नेटवर्क की आड़ में लीक किया गया था। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी योग्य और मेहनती छात्र के साथ अन्याय न हो और परीक्षा प्रणाली में पूर्ण निष्पक्षता बनी रहे।


बता दें कि NEET पेपर लीक कांड ने पूरे देश को झकझोर दिया है, जिससे छात्रों के बीच भारी गुस्सा देखा जा रहा है। NEET पेपर लीक कांड को लेकर जारी विवाद के बीच पहली बार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मीडिया के सामने आए और सख्त संदेश दिया कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा है कि दोषियों को पाताल से भी ढूंढकर बाहर निकाला जाएगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता