ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

NEET, JEE Main 2020 की परीक्षा स्थगित की गयीं, ये हैं EXAM की नयी तारीख

DELHI: देश भर में कोरोना का खतरा बढ़ने के कारण केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय ने नीट और जेईई की परीक्षायें स्थगित कर दी है. केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DELHI: देश भर में कोरोना का खतरा बढ़ने के कारण केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय ने नीट और जेईई की परीक्षायें स्थगित कर दी है. केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने ये घोषणा की है. मंत्री ने दोनों परीक्षाओं की नयी तारीख का भी एलान कर दिया है.

ये हैं परीक्षा की नयी तारीख

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ने बताया कि उनके मंत्रालय की ओर से गठित विशेषज्ञों की कमेटी ने परीक्षाओं को टालने की सिफारिश की थी. इसी आधार पर परीक्षा की पुरानी तिथि को रद्द कर दिया गया है. केंद्र सरकार ने तय किया है कि अब जेईई मेन की परीक्षा 1 से 6 सितंबर के बीच होगी. वहीं जेईई एडवांस की परीक्षा 27 सितंबर को होगी. मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए नीट की परीक्षा 13 सितंबर को होगी. 

गौरतलब है कि सरकार ने पहले NEET की परीक्षा 26 जुलाई को कराने का फैसला लिया था. ये परीक्षा अब 13 सितंबर को होगी. वहीं JEE Main की परीक्षा 18 से 23 जुलाई के बीच होना थी, जो अब 1 से 6 सितंबर के बीच आयोजित होगी.