ब्रेकिंग
NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में CBI को कोर्ट की फटकार, जांच पर उठाए सवाल, इस दिन होगी अगली सुनवाई✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में CBI को कोर्ट की फटकार, जांच पर उठाए सवाल, इस दिन होगी अगली सुनवाई✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत

NDA की तैयारी करने वाली छात्राओं के लिए खुशखबरी, नवम्बर में होने वाली परीक्षा में अब हो सकती हैं शामिल

DESK: छात्राओं को भी अब नेशनल डिफेंस एकेडमी में प्रवेश मिलेगा। नवम्बर में होने वाली राष्ट्रीय रक्षा अकादमी की परीक्षा में छात्राएं शामिल होंगी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद छा

NDA की तैयारी करने वाली छात्राओं के लिए खुशखबरी, नवम्बर में होने वाली परीक्षा में अब हो सकती हैं शामिल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: छात्राओं को भी अब नेशनल डिफेंस एकेडमी में प्रवेश मिलेगा। नवम्बर में होने वाली राष्ट्रीय रक्षा अकादमी की परीक्षा में छात्राएं शामिल होंगी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद छात्राएं भी अब नेशनल डिफेंस एकेडमी की प्रवेश परीक्षा में बैठ सकती हैं। सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश के बाद अब भारतीय सेना में लड़कियों की भर्ती का सपना सच होने जा रहा है। 


सुप्रीम कोर्ट ने इस आदेश को टालने से इनकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जल्द ही सभी मापदंड को पूरा कर कर दाखिला शुरू किया जाये। लड़कियों को सेना में भर्ती के लिए अवसर की मांग के लिए वकील कुश कालरा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। जिसमें यह लिखा कि नेशनल डिफेंस एकेडमी में सिर्फ लड़कों को ही दाखिला मिलता है। 


वही सुप्रीम कोर्ट का कहना है की उन छात्राओं के मैलिक अधिकारों का हनन होगा जो नेशनल डिफेंस एकेडमी में काम कर देश की सेवा करना चाहती है।18 अगस्त को कोर्ट ने छात्राओं को इस साल होने वाली परीक्षा में हिस्सा लेने की अनुमति दी थी। कोर्ट ने आज इस अंतरिम आदेश को बदलने से मना कर दिया है। ऐसे में अब नवम्बर में होने वाली राष्ट्रीय रक्षा अकादमी की परीक्षा में छात्राएं शामिल होंगी। 

टैग्स