ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

सत्ता से चूके एनसीपी-शिवसेना का हमला, बीजेपी ने रात के अंधेरे में गड़बड़ कर दी, हमारे पास नंबर है..हम ही बनाएंगे सरकार- शरद पवार

MUMBAI: महाराष्ट्र के सियासी खेल में फेल होने के बाद एनसीपी और शिवसेना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. पीसी में एनसीपी चीफ शरद पवार ने कहा कि कांग्रेस, शिवसेना, एनसीपी ने सरकार बनाने

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

MUMBAI: महाराष्ट्र के सियासी खेल में फेल होने के बाद एनसीपी और शिवसेना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. पीसी में एनसीपी चीफ शरद पवार ने कहा कि कांग्रेस, शिवसेना, एनसीपी ने सरकार बनाने का फैसला लिया था. कुछ निर्दलीय विधायक भी हमें समर्थन दे रहे थे. हमारे पास करीब 170 विधायकों का साथ था.


शरद पवार ने कहा कि हमारे पास नंबर है, सरकार हम ही बनाएंगे. वो लोग सदन में बहुमत साबित नहीं कर पाएंगे.  उन्होंने कहा कि बीजेपी को समर्थन देने का फैसला अजीत पवार का निजी फैसला है. उन्होंने कहा कि अजीत पवार के डिप्टी सीएम बनने का पता अचानक चला. अजीत पवार ने खुद समर्थन का फैसला लिया. शरद पवार ने कहा कि अजीत पवार के फैसले के साथ एनसीपी नहीं है. शरद पवार ने कहा कि कुछ विधायक बीजेपी के साथ गये हैं. इन विधायकों को दल-बदल कानून पता होना चाहिए. अजीत और बागी विधायकों के साथ हमें जो कार्रवाई करनी होगी हम करेंगे.


शरद पवार ने कहा कि ये अजूबा है कि राज्यपाल इतनी सुबह शपथ ग्रहण के लिए तैयार हो गए. वहीं शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे ने कहा कि जो खेल चल रहा है उसे पूरा देश देख रहा है. उन्होंने कहा कि शिवसेना जो करती है, दिन के उजाले में करती है. वो लोगों को तोड़ते हैं, हम जोड़ते हैं, इन लोगों ने बिहार, हरियाणा में भी यही किया.


टैग्स