ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

नए साल पर ISRO ने रचा इतिहास, अंतरिक्ष में भेजे अमेजोनिया-1 समेत 18 सैटेलाइट

DESK : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने 2021 के अपने पहले मिशन के तहत श्रीहरिकोटा से PSLV-C51 के जरिये Amazonia-1 और 18 अन्‍य उपग्रहों को लॉन्च कर दिया है. इसरो ने

नए साल पर ISRO ने रचा इतिहास,  अंतरिक्ष में भेजे अमेजोनिया-1 समेत 18 सैटेलाइट
First Bihar
2 मिनट

DESK : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने 2021 के अपने पहले मिशन के तहत श्रीहरिकोटा से PSLV-C51 के जरिये Amazonia-1 और 18 अन्‍य उपग्रहों को लॉन्च कर दिया है. इसरो ने एक बयान में बताया कि PSLV-सी51, PSLV का 53वां मिशन है. इस रॉकेट के जरिए ब्राजील के अमेजोनिया-1 उपग्रह के साथ 18 अन्य उपग्रह भी अंतरिक्ष में भेजे गए हैं. 

ISRO के अनुसार, इस रॉकेट को चेन्नई से करीब 100 किलोमीटर दूर श्रीहरिकोटा से प्रक्षेपित किया गया है. इस रॉकेट को  28 फरवरी को सुबह 10 बजकर 24 मिनट पर लॉन्च किया गया. इसकी उल्टी गिनती शनिवार सुबह 8 बजकर 54 मिनट पर शुरू हो गई थी.


आपको बता दें कि 2021 में भारत का यह पहला अंतरिक्ष अभियान PSLV रॉकेट के लिए काफी लंबा होगा, क्योंकि इसके उड़ान की समय सीमा 1 घंटा 55 मिनट और 7 सेकेंड की होगी. आज सुबह रॉकेट की लॉन्चिंग के साथ ही भारत की तरफ से लॉन्च किए गए विदेशी सैटेलाइट की कुल संख्या 342 हो गई.