ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

नए साल के पहले ही दिन खुशखबरी, एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम हुए कम

DESK : नए साल के पहले ही दिन लोगों को महंगाई से राहत मिली है. नए साल के मौके पर एलपीजी सिलेंडर के दामों में कटौती की गई है. आपको बता दें कि सरकारी कंपनियों ने एलपीजी गैस के दामों म

नए साल के पहले ही दिन खुशखबरी, एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम हुए कम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK : नए साल के पहले ही दिन लोगों को महंगाई से राहत मिली है. नए साल के मौके पर एलपीजी सिलेंडर के दामों में कटौती की गई है. आपको बता दें कि सरकारी कंपनियों ने एलपीजी गैस के दामों में 1 जनवरी 2022 से कटौती है. इसके बाद कमर्शियल सिलिंडर का दाम घट गया है.


मिली जानकारी के मुताबिक सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने शनिवार को 19 किलोग्राम वजन वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलिंडर की कीमर्त में 102.50 रुपये की कटौती है. बताया जा रहा है कि नई कीमतें 1 जनवरी 2022 से प्रभावी हो गई हैं. कमर्शियल सिलिंडर के दाम घटने से ढाबों, रेस्टोरेंट और चाय की दुकान वालों को फायदा मिलेगा.


आपको बता दें कि सरकार ने घरेलू गैस सिलिंडर छोटे सिलिंडर के दामों में कोई फेरबदल नहीं किया है. घरेलू गैस सिलेंडरों के लिए जो रेट पहले था वो आगे भी जारी रहेगा. बताते चलें कि सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलिंडर के दामों की समीक्षा करती हैं और इसके बाद इसमें फेरबदल किया जाता है.

टैग्स