ब्रेकिंग
बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीकैसी नीति: परिवहन विभाग अपने 19 अफसरों को 'पवेलियन' में बिठा कर रखा है...'अतिरिक्त प्रभार' से जिलों का चल रहा काम, ऐसे ही बिहार का खाली खजाना भरेगा ? बिहार के नगर निकायों में तैनात इन कर्मियों का होगा तबादला, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देशBPSC शिक्षिका की संदिग्ध मौत से सनसनी, घर में पंखे से लटका मिला शव; हत्या की आशंकाबिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीकैसी नीति: परिवहन विभाग अपने 19 अफसरों को 'पवेलियन' में बिठा कर रखा है...'अतिरिक्त प्रभार' से जिलों का चल रहा काम, ऐसे ही बिहार का खाली खजाना भरेगा ? बिहार के नगर निकायों में तैनात इन कर्मियों का होगा तबादला, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देशBPSC शिक्षिका की संदिग्ध मौत से सनसनी, घर में पंखे से लटका मिला शव; हत्या की आशंका

वैष्णो देवी दर्शन को पहुंचे सिद्धू के साथ धक्का मुक्की, शिवसेना ने किया विरोध

JAMMU : वैष्णो देवी दर्शन के लिए पहुंचे कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के साथ धक्का-मुक्की हुई है। नवजोत सिंह सिद्धू के साथ शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए धक्का-मुक्की

FirstBihar
Santosh Singh
1 मिनट

JAMMU : वैष्णो देवी दर्शन के लिए पहुंचे कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के साथ धक्का-मुक्की हुई है। नवजोत सिंह सिद्धू के साथ शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए धक्का-मुक्की की है। सिद्धू का विरोध कर रहे शिवसैनिक इस बात को लेकर नाराज हैं कि सिद्धू लगातार पाकिस्तान के समर्थन में बयानबाजी कर रहे हैं। 

सिद्धू का विरोध जता रहे शिवसेना ने इस बात से भी खफा थे कि उन्हें वैष्णो देवी दर्शन के दौरान वीआईपी ट्रीटमेंट क्यों दिया जा रहा है। कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू पाकिस्तान को लेकर कई दफे ऐसा बयान दे चुके हैं जिसे भारत में पसंद नहीं किया जाता। 

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में इस्लामाबाद पहुंचने वाले नवजोत सिंह सिद्धू के साथ वाली तस्वीर खालिस्तानी उग्रवादी और हाफिज सईद के नजदीकी समझे जाने वाले गोपाल सिंह चावला ने थोड़े दिन पहले सोशल मीडिया पर शेयर की थी।