ब्रेकिंग
नीतीश से मिलने पहुंचे सम्राट: MLC चुनाव और लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटना पर हुई चर्चा Bihar News: बारिश के बीच अचानक टूटा बरगद का पेड़... दो बच्चियों की दबकर मौत, एक की हालत गंभीरBank Holiday: 26 सितंबर को बंद, 27 को खुलेगा बैंक, फिर 3 दिन की हड़ताल; जानिए कब-कब होगा कामसिपाही भर्ती की तैयारी कर रही युवती पर हमला करने वाले आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, खुद को बताया निर्दोष बिहार विधान परिषद चुनाव: जिस अनुज सिंह को लेकर अनंत सिंह-नीरज के बीच मचा घमासान, प्रशांत किशोर ने बना दिया उम्मीदवार; सभी 8 कैंडिडेट घोषितनीतीश से मिलने पहुंचे सम्राट: MLC चुनाव और लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटना पर हुई चर्चा Bihar News: बारिश के बीच अचानक टूटा बरगद का पेड़... दो बच्चियों की दबकर मौत, एक की हालत गंभीरBank Holiday: 26 सितंबर को बंद, 27 को खुलेगा बैंक, फिर 3 दिन की हड़ताल; जानिए कब-कब होगा कामसिपाही भर्ती की तैयारी कर रही युवती पर हमला करने वाले आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, खुद को बताया निर्दोष बिहार विधान परिषद चुनाव: जिस अनुज सिंह को लेकर अनंत सिंह-नीरज के बीच मचा घमासान, प्रशांत किशोर ने बना दिया उम्मीदवार; सभी 8 कैंडिडेट घोषित

नवीन जिंदल को जान से मारने की धमकी, वीडियो भेजकर कहा.. कन्हैयालाल की तरह

DELHI : देश के अंदर पहली बार आईएसआईएस मॉडल की तर्ज पर किसी की हत्या की गई। आतंकी घटना को उदयपुर में जिस तरह दो दरिंदों ने अंजाम दिया उसके बाद अब बीजेपी के उन पूर्व नेताओं के ऊ

नवीन जिंदल को जान से मारने की धमकी, वीडियो भेजकर कहा.. कन्हैयालाल की तरह
Editor
2 मिनट

DELHI : देश के अंदर पहली बार आईएसआईएस मॉडल की तर्ज पर किसी की हत्या की गई। आतंकी घटना को उदयपुर में जिस तरह दो दरिंदों ने अंजाम दिया उसके बाद अब बीजेपी के उन पूर्व नेताओं के ऊपर भी खतरा मंडराने लगा है जो पैगंबर मोहम्मद विवाद को लेकर सुर्खियों में आए थे। बीजेपी से बाहर किए गए नवीन जिंदल को आज सुबह–सवेरे जान से मारने की धमकी मिली है। नवीन जिंदल को तीन ईमेल भेजकर जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी देने वाले ने कहा है कि उनके परिवार के लोगों की भी गर्दन काट दी जाएगी। नवीन जिंदल ने तत्काल इसकी जानकारी दिल्ली पुलिस को दी है। 


आपको बता दें कि पैगंबर मोहम्मद विवाद के बाद नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल को भारतीय जनता पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया था लेकिन इसके बावजूद इन दोनों नेताओं को लगातार धमकियां मिल रही हैं। उदयपुर प्रकरण के बाद नवीन जिंदल को जो धमकी मिली है, उसमें कहा गया है की उनके और उनके परिवार के लोगों की गर्दन काट दी जाएगी धमकी देने वाले ने ईमेल पर उदयपुर वाला वीडियो भी अटैच किया है। नवीन जिंदल ने तत्काल इसकी जानकारी दिल्ली पुलिस को दे दी है।

टैग्स