ब्रेकिंग
IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा

चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम की हुई थी हार्ड लैंडिंग, NASA ने जारी की तस्वीरें

DESK: चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर पर अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने बड़ा खुलासा किया है. नासा ने चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर की लैंडिंग वाली जगह की तस्वीरें

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

DESK: चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर पर अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने बड़ा खुलासा किया है. नासा ने चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर की लैंडिंग वाली जगह की तस्वीरें जारी की है, जिसमें नासा ने कहा है कि चांद की सतह पर विक्रम लैंडर की हार्ड लैंडिंग हुई है.


नासा ने चंद्रयान 2 की लैंडिंग की कुछ हाई रेजॉलूशन तस्वीरें जारी की है. तस्वीरों के आधार पर नासा का कहना है कि चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम की चांद के सतह पर हार्ड लैंडिंग हुई है. नासा के हाई रेजॉलूशन इमेज इसके लूनर ऑर्बिटर कैमरे के जरिए खींची गई है. चंद्रमा के जिस अनछुए सतह पर भारत के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट चंद्रयान-2 की लैंडिंग होनी थी, वहां लैंडर विक्रम की हार्ड लैंडिंग हुई है.


नासा ने बताया है कि चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम ने 7 सितंबर को चांद की समतल सतह पर Simpelius N और Manzinus C क्रेटर्स के बीच लैंडिंग की थी. दुर्भाग्यवश लैंडिंग सफल नहीं रही और स्पेसक्राफ्ट की लोकेशन की घोषणा नहीं की गई. ऊपर की तस्वीर नासा के ऑर्बिटर में लगे कैमरे से ली गई है. यह तस्वीर साइट के 150 किमी के इलाके को दर्शाती है.