ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

नहीं थम रही नूपुर शर्मा की मुश्किलें, कोलकाता पुलिस ने जारी किया लुकआउट नोटिस

DESK: थाने में पेश नहीं होने पर नूपुर शर्मा के खिलाफ कोलकाता पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी किया है। पैगंबर साहब पर विवादित टिप्पणी को लेकर बीजेपी की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा

 नहीं थम रही नूपुर शर्मा की मुश्किलें, कोलकाता पुलिस ने जारी किया लुकआउट नोटिस
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: थाने में पेश नहीं होने पर नूपुर शर्मा के खिलाफ कोलकाता पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी किया है। पैगंबर साहब पर विवादित टिप्पणी को लेकर बीजेपी की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा के खिलाफ कोलकाता के एमहर्स्ट थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी थी। 


इसी मामले में नूपुर को 25 जून को थाने में हाजिर होने को कहा गया था। लेकिन वह नहीं पहुंची और चार सप्ताह का वक्त मांगा। जिसके बाद नूपुर के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया। 


नूपुर पर कोलकाता में 10 मामले दर्ज हैं। बता दें कि नूपुर की विवादित टिप्पणी से देशभर में हंगामा हुआ। रांची, पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में उग्र प्रदर्शन हुए। इस दौरान हावड़ा समेत कई इलाकों में भी बवाल हुआ था। जिसके बाद नूपुर के खिलाफ विभिन्न थानों में केस दर्ज हुए थे।  


वही बीते दिनों सुप्रीम कोर्ट ने नूपुर शर्मा की फटकार लगाई थी। सुप्रीम कोर्ट ने था कि इस तरह के बयान से देश का माहौल खराब हुआ है। बयान गैर जिम्मेदाराना है इसलिए नूपुर शर्मा को टीवी पर जाकर माफी मांगनी चाहिए। मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस सूर्यकांत ने कहा था कि आप अपने आप को वकील कहती हैं, फिर भी इस तरह का बयान दिया। आपके बयान से देश की भारी बदनामी हुई है। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने नूपुर की याचिका खारिज कर दी।

टैग्स