ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

दहेज में बुलेट नहीं मिली तो दूल्हे ने उतारे कपड़े, दुल्हन ने शादी से किया इनकार, बैरंग लौटी बारात

दहेज में बुलेट बाइक की मांग पूरी न होने पर दूल्हे ने नशे में शादी समारोह में हंगामा किया। दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

उत्तर प्रदेश न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© AI PHOTO
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

DESK: बिहार के पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में दहेज की मांग को लेकर शादी समारोह में जमकर हंगामा हुआ। आरोप है कि दूल्हे ने दहेज में बुलेट बाइक की मांग की और इनकार होने पर नशे की हालत में कपड़े उतारकर विवाह स्थल पर अभद्रता करने लगा। दूल्हे और उसके परिवार की हरकतों से नाराज दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया, जिसके बाद बारात बिना दुल्हन के लौट गई।


मिली जानकारी के अनुसार, डूंगर गांव निवासी मांगेराम का बेटा शिवम बारात लेकर टांडा माजरा गांव पहुंचा था। लड़की पक्ष का आरोप है कि दूल्हा पहले से ही शराब के नशे में था। विवाह से पहले उसने दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल की मांग रखी। जब लड़की पक्ष ने असमर्थता जताई तो दूल्हे ने अपनी शर्ट और पैंट उतार दी और केवल बनियान और अंडरवियर में ही विवाह स्थल पर हंगामा करने लगा। इस दौरान मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।


दूल्हे के पिता पर फायरिंग का आरोप

दुल्हन के पिता का आरोप है कि उन्होंने बेटी की शादी में करीब सात लाख रुपये खर्च किए थे, लेकिन इसके बावजूद दूल्हा पक्ष दहेज की मांग पर अड़ा रहा। विरोध करने पर दूल्हा पक्ष के एक युवक ने तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। वहीं, दूल्हे के पिता पर भी तमंचे से फायरिंग करने का आरोप लगाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।


मेडिकल जांच में नशे की पुष्टि

घटना के बाद पुलिस दूल्हे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गई, जहां उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। जांच में दूल्हे के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। इसके बाद दुल्हन ने शादी से साफ इनकार कर दिया और बारात को बिना दुल्हन वापस लौटना पड़ा।


पुलिस जांच में जुटी

सीओ गजेंद्रपाल सिंह ने बताया कि मेडिकल जांच में दूल्हे के नशे में होने की पुष्टि हुई है। हालांकि उन्होंने फायरिंग की घटना की पुष्टि नहीं की। उनका कहना है कि दुल्हन पक्ष की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।


दुल्हन पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप

दुल्हन के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि बारात गांव पहुंचने के बाद ही दूल्हे के पिता ने बुलेट बाइक की मांग कर दी। उन्होंने हाथ जोड़कर अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए बताया कि शादी के लिए पहले ही करीब सात लाख रुपये कर्ज लेकर खर्च किए हैं। इसके बावजूद दहेज की मांग पूरी न होने पर दूल्हा पक्ष ने धमकी दी और विवाह समारोह में हंगामा किया। उनका आरोप है कि शिकायत करने पर दूल्हे के पिता ने तमंचे से फायरिंग भी की। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 





टैग्स