ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में चार आतंकी ढेर, जम्मू-कश्मीर में सेना ने चलाया बड़ा ऑपरेशन

DESK : जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ भारतीय सुरक्षाबलों ने बीती रात बड़ा ऑपरेशन चलाया. इसमें भारतीय सुरक्षाबलों ने 4 आतंकियों को मार गिराया है. जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों न

सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में चार आतंकी ढेर, जम्मू-कश्मीर में सेना ने चलाया बड़ा ऑपरेशन
First Bihar
2 मिनट

DESK : जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ भारतीय सुरक्षाबलों ने बीती रात बड़ा ऑपरेशन चलाया. इसमें भारतीय सुरक्षाबलों ने 4 आतंकियों को मार गिराया है. जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों ने करीब 4-5 इलाकों में संयुक्त अभियान शुरू किया था. 


जानकारी के मुताबिक शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में बड़ा ऑपरेशन चलाया. सैन्य कार्रवाई में पुलवाला में जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकी मारे गए. जबकि गांदरबल और हंदवाड़ा में लश्कर का एक-एक आतंकी ढेर कर दिया.


कश्मीर के आईजी ने बाताया कि हमने बीती रात 4-5 स्थानों पर संयुक्त अभियान शुरू किया था. गांदरबल जिले के काउबाग नननेर इलाके में 2 आतंकी फंसे हुए हैं. वहीं कुछ दूसरी जगहों पर भी सैन्य कार्रवाई जारी है. कश्मीर में 3 मुठभेड़ों में 4 आतंकवादी मारे गए हैं. पुलवामा में 2, गांदरबल और हंदवाड़ा में एक-एक आतंकी को ढेर कर दिया है.


इससे पहले जनवरी में सुरक्षाबलों ने बड़ा ऑपरेशन चलाते हुए जम्मू-कश्मीर में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तयैबा और जैश-ए-मोहम्मद के 5 आंतकियों को मार गिराया था. मारे गए आतंकियों में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का कमांडर जाहिद वानी और एक पाकिस्तानी आतंकवादी शामिल था.