ब्रेकिंग
वसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाशस्कूल में रसोईया की दबंगई से छात्र-छात्राएं और अभिभावक परेशान, शिक्षिका से मारपीट और बदसलूकी का आरोपवसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाशस्कूल में रसोईया की दबंगई से छात्र-छात्राएं और अभिभावक परेशान, शिक्षिका से मारपीट और बदसलूकी का आरोप

मुख्तार अंसारी को उम्रकैद की सजा, कांग्रेस नेता हत्याकांड में 32 साल बाद आया फैसला

DESK: बड़ी खबर वाराणसी से आ रही है, जहां एमपी एमएलए कोर्ट ने कांग्रेस नेता अवधेश राय हत्याकांड में बाहुबली मुख्तार अंसारी को उम्रकैद का सजा सुनाई है। 32 साल पुराने हत्या के मामले म

मुख्तार अंसारी को उम्रकैद की सजा, कांग्रेस नेता हत्याकांड में 32 साल बाद आया फैसला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: बड़ी खबर वाराणसी से आ रही है, जहां एमपी एमएलए कोर्ट ने कांग्रेस नेता अवधेश राय हत्याकांड में बाहुबली मुख्तार अंसारी को उम्रकैद का सजा सुनाई है। 32 साल पुराने हत्या के मामले में कोर्ट ने सोमवार को अपना फैसला सुनाया। कोर्ट ने मुख्तार अंसारी को उम्रकैद की सजा सुनाते हुए एक लाख रुपए का आर्थिक जुर्माना भी लगाया है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्तार अंसारी की पेशी वाराणसी के एमपी एमएलए कोर्ट में हुई।


दरअसल, 3 अगस्त 1991 को वाराणसी के चेतगंज थाना क्षेत्र के लहुराबीर इलाके में कांग्रेस नेता अवधेश राय की हत्या कर दी गई थी। सुबह के वक्त हल्की बारिश के बीच वैन सवार लोगों ने अवधेश राय पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। कांग्रेस नेता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई थी।


अवधेश राय के भाई अजय राय ने चेतगंज थाने में मुख्तार अंसारी, भीम सिंह, कमलेश सिंह, राकेश के साथ पूर्व एमएलए अब्दुल कलाम के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था। पांच नामजद आरोपियों में अब्दुल और कमलेश की मौत हो चुकी है। 32 साल बाद कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए मुख्तार अंसारी समेत पांच आरोपियों को दोषी करार दिया। लंच ब्रेक के बाद कोर्ट ने सजा का ऐलान किया।