ब्रेकिंग
BIHAR NEWS : जहां चप्पे-चप्पे पर रहती है पुलिस की नजर, वहीं 15 दिनों तक फर्जी सिपाही बनकर रहा दीपक, कटिहार में कैसे हुई इतनी बड़ी चूक?✦‘बंशीधर और राहुल राज की सदस्यता जानी तय, कोई नहीं बचा सकता’, प्रशांत किशोर का ऐलान✦Bihar Politics : मेरी तरह विधायक बनकर 70 मुकदमे झेलने की ताकत है या नहीं? बेटे के चुनाव लड़ने पर अनंत सिंह का बेबाक जवाब, बोले- फैसला उसी को लेना है✦Bihar News : पहले युवती के साथ दरिंदगी, फिर पंचायत में लाखों की सौदेबाजी! अररिया में एक लाख लेकर मामला खत्म करने का आरोप...✦समस्तीपुर में बेखौफ अपराधियों ने गिट्टी-बालू कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े वारदात से मचा हड़कंप; गंभीर हालत में रेफर✦BIHAR NEWS : जहां चप्पे-चप्पे पर रहती है पुलिस की नजर, वहीं 15 दिनों तक फर्जी सिपाही बनकर रहा दीपक, कटिहार में कैसे हुई इतनी बड़ी चूक?✦‘बंशीधर और राहुल राज की सदस्यता जानी तय, कोई नहीं बचा सकता’, प्रशांत किशोर का ऐलान✦Bihar Politics : मेरी तरह विधायक बनकर 70 मुकदमे झेलने की ताकत है या नहीं? बेटे के चुनाव लड़ने पर अनंत सिंह का बेबाक जवाब, बोले- फैसला उसी को लेना है✦Bihar News : पहले युवती के साथ दरिंदगी, फिर पंचायत में लाखों की सौदेबाजी! अररिया में एक लाख लेकर मामला खत्म करने का आरोप...✦समस्तीपुर में बेखौफ अपराधियों ने गिट्टी-बालू कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े वारदात से मचा हड़कंप; गंभीर हालत में रेफर

धोनी बने सबसे बड़े टैक्सपेयर, IPL के बाहर भी ‘कैप्टन कूल’ का जलवा; जानिए कैसे बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

MS Dhoni Taxpayer Jharkhand News: क्रिकेट मैदान के बाहर भी एमएस धोनी लगातार नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। इस बार चर्चा उनकी शानदार कमाई और भारी-भरकम टैक्स भुगतान को लेकर हो रही है, जिसने कई बड़े नामों को पीछे छोड़ दिया है। आखिर धोनी की कमाई का राज क्या है,

धोनी बने सबसे बड़े टैक्सपेयर, IPL के बाहर भी ‘कैप्टन कूल’ का जलवा; जानिए कैसे बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे
Ramakant kumar
2 मिनट

MS Dhoni Taxpayer Jharkhand News: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह क्रिकेट मैदान नहीं, बल्कि उनकी शानदार कमाई और रिकॉर्ड टैक्स भुगतान है। झारखंड और बिहार के सबसे बड़े व्यक्तिगत टैक्सपेयर बनकर धोनी ने साबित कर दिया कि वह सिर्फ मैदान के ही नहीं, बल्कि जिम्मेदार नागरिक होने के मामले में भी असली फिनिशर हैं।


आयकर विभाग से जुड़ी रिपोर्ट्स के मुताबिक, धोनी ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में करीब 38 करोड़ रुपये का एडवांस टैक्स जमा किया है। इतनी बड़ी रकम के साथ वह लगातार झारखंड और बिहार के सबसे बड़े व्यक्तिगत करदाता बने हुए हैं। क्रिकेट से इंटरनेशनल रिटायरमेंट लेने के बाद भी उनकी कमाई और ब्रांड वैल्यू में कोई कमी नहीं आई है।


धोनी की कमाई का बड़ा हिस्सा आईपीएल, बिजनेस और ब्रांड एंडोर्समेंट से आता है। Chennai Super Kings के लिए खेलते हुए उनकी लोकप्रियता आज भी बरकरार है। इसके अलावा उनका “धोनी स्पोर्ट्सफिट” जिम नेटवर्क, “सेवन” ब्रांड और रांची स्थित ऑर्गेनिक फार्महाउस भी लगातार चर्चा में रहते हैं।


धोनी कई बड़ी कंपनियों के ब्रांड एंबेसडर भी हैं, जिससे उनकी कमाई में लगातार इजाफा हो रहा है। यही वजह है कि इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर रहने के बावजूद वह करोड़ों रुपये टैक्स भर रहे हैं और बड़े-बड़े उद्योगपतियों को भी पीछे छोड़ रहे हैं।


धोनी की यह उपलब्धि युवाओं के लिए भी प्रेरणा मानी जा रही है। उन्होंने दिखाया है कि खेल के साथ-साथ बिजनेस और जिम्मेदार नागरिक होने का संतुलन कैसे बनाया जाता है। फैंस के लिए यह गर्व की बात है कि उनका पसंदीदा खिलाड़ी मैदान के बाहर भी रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रहा है।