ब्रेकिंग
हैवानियत की सारी हदें पार: महज 1.5 डिसमिल जमीन के लिए भतीजे ने चाचा को लाठियों से पीटा, फिर हसुए से काट डाले दोनों पैरमोतिहारी: नदी में डूबने से 13 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में पसरा मातमSTF और सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार का इनामी कुख्यात संजय सदा हथियार के साथ गिरफ्तार11 साल की जुड़वां बेटियों की हत्या के बाद पिता ने खुद पुलिस को बुलाया, पत्नी बोलीं..इसे अभी फांसी दे दो साहबधुरंधर 2 ने पुष्पा 2 को पछाड़ा, बनी तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्महैवानियत की सारी हदें पार: महज 1.5 डिसमिल जमीन के लिए भतीजे ने चाचा को लाठियों से पीटा, फिर हसुए से काट डाले दोनों पैरमोतिहारी: नदी में डूबने से 13 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में पसरा मातमSTF और सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार का इनामी कुख्यात संजय सदा हथियार के साथ गिरफ्तार11 साल की जुड़वां बेटियों की हत्या के बाद पिता ने खुद पुलिस को बुलाया, पत्नी बोलीं..इसे अभी फांसी दे दो साहबधुरंधर 2 ने पुष्पा 2 को पछाड़ा, बनी तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म

तुम मुझे अच्छी लगती हो, रूम पर आ जाओ, पीएमश्री साइंस कॉलेज की छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने वाला टीचर बर्खास्त

रीवा के पीएमश्री मॉडल साइंस कॉलेज में अतिथि शिक्षक द्वारा छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने का मामला सामने आया। शिकायत के बाद जांच हुई और आरोपी शिक्षक को हटा दिया गया।

मध्यप्रदेश न्यूज
एक महीने से कर रहा था परेशान
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: मध्य प्रदेश के रीवा स्थित मॉडल साइंस पीएमश्री कॉलेज में एक अतिथि विद्वान शिक्षक द्वारा छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने का मामला सामने आया है। यह घटना तब उजागर हुई जब बीए प्रथम वर्ष की एक छात्रा ने भूगोल विभाग में कार्यरत अतिथि शिक्षक अमित साहू के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।


छात्रा के अनुसार, शिक्षक पिछले एक महीने से उसे व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक संदेश भेजकर परेशान कर रहा था। एक संदेश में उसने लिखा, “तुम मुझे अच्छी लगती हो, रूम पर आ जाओ।” जब छात्रा ने इसका विरोध किया, तो शिक्षक ने अप्रत्यक्ष रूप से उसे धमकाने की भी कोशिश की। उसने लिखा, “मैं नहीं चाहता कि तुम्हें कोई परेशानी हो, सोच लो… अगर मन हो तो बता देना।”


छात्रा ने बताया कि आरोपी शिक्षक पढ़ाई के दौरान भी उससे निजी बातचीत करने की कोशिश करता था। जब उसके इरादे संदिग्ध लगे, तो छात्रा ने पहले उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन जब वह नहीं माना, तो उसने अपने परिजनों और दोस्तों को पूरी बात बताई और कॉलेज प्रबंधन से औपचारिक शिकायत की। शिकायत के साथ मैसेज के स्क्रीनशॉट भी प्रस्तुत किए गए।


शिकायत की जानकारी मिलने पर आरोपी शिक्षक ने छात्रा को धमकाते हुए कहा, “तुमने मेरा विश्वास तोड़ा है। अब किसी से कुछ मत कहो और सारे मैसेज डिलीट कर दो, नहीं तो ठीक नहीं होगा।” मामले की गंभीरता को देखते हुए कॉलेज प्रबंधन ने जांच समिति गठित की। जांच के दौरान शिक्षक ने अपनी गलती स्वीकार कर माफी मांग ली। हालांकि, जब समय पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद कॉलेज प्रशासन ने आरोपी शिक्षक को पद से हटा दिया।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें