ब्रेकिंग
प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT✦शराबबंदी वाले राज्य में विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, दशहरा में खपाने की थी तैयारी ✦मोकामा-बेगूसराय फोरलेन पर चलती ट्रक में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान✦वैशाली में 10 एकड़ में बनेगा 5 स्टार रिसॉर्ट, बिहार कैबिनेट ने PPP मॉडल को दी मंजूरी✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT✦शराबबंदी वाले राज्य में विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, दशहरा में खपाने की थी तैयारी ✦मोकामा-बेगूसराय फोरलेन पर चलती ट्रक में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान✦वैशाली में 10 एकड़ में बनेगा 5 स्टार रिसॉर्ट, बिहार कैबिनेट ने PPP मॉडल को दी मंजूरी

पूजा के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, MP में 6 की मौत, 40 घायल

मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 से अधिक लोग घायल हो गए। सभी श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए बिजौरा गांव जा रहे थे। CM मोहन यादव ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये मदद....

मध्यप्रदेश न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© Generate AI image
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MP: मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान मौके पर चीख पुकार मच गयी। 


घटना करणपथार थाना क्षेत्र के बिजौरा गांव के पास हुई। ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 50 लोग सवार थे, जो पदमनिया गांव से पूजा-अर्चना के लिए बिजौरा जा रहे थे। रास्ते में चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया, जिसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई और उसमें सवार लोग उसके नीचे दब गए।


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दुर्घटना में घायल हुए करीब 40 लोगों का इलाज पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और उमरिया मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।


मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री ने मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह सहायता देने की घोषणा भी की।


एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को ले जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से हुई जनहानि अत्यंत दुखद है। राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मृतकों के आश्रितों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा सीएम मोहन यादव ने की है।

टैग्स