ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री अनिरुद्ध जगन्नाथ का निधन, भारत सरकार ने आज राजकीय शोक घोषित किया

DESK: मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति एवं पूर्व प्रधानमंत्री सर अनिरुद्ध जगन्नाथ के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया। बिहार के राज्यपाल फागू चौहान और मुख्यमंत्री नीती

मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री अनिरुद्ध जगन्नाथ का निधन, भारत सरकार ने आज राजकीय शोक घोषित किया
Jitendra Vidyarthi
5 मिनट

DESK: मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति एवं पूर्व प्रधानमंत्री सर अनिरुद्ध जगन्नाथ के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया। बिहार के राज्यपाल फागू चौहान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके निधन पर दुख जताया। मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति और पूर्व प्रधानमंत्री अनिरुद्ध जगन्नाथ के निधन पर भारत सरकार ने शनिवार को राजकीय शोक घोषित किया है।


गौरतलब है कि अनिरुद्ध जगन्नाथ के बेटे प्रविंद जगन्नाथ इस समय मॉरीशस के प्रधानमंत्री हैं। पीएम मोदी ने प्रविंद से फोन पर बात की और संवेदना व्यक्त की। भारतीय मूल के अनिरुद्ध जगन्नाथ का निधन गुरुवार को हुआ था। दो बार मॉरीशस के राष्ट्रपति और छह बार प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करने वाले जगन्नाथ को 2020 में भारत के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। 29 मार्च 1930 को जन्मे जगन्नाथ देश के सबसे उल्लेखनीय व्यक्तियों और सम्मानित नेताओं में से एक थे। 91 साल की उम्र में गुरुवार को उनका निधन हुआ। उनका अंतिम संस्कार आज को होगा।



मॉरीशस के पूर्व प्रधानमंत्री अनिरुद्ध जगन्नाथ के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक संवेदनाएं प्रकट की। मोदी ने ट्वीट किया, 'मैंने सर अनिरुद्ध जगन्नाथ के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ को फोन किया। सर अनिरुद्ध जगन्नाथ को हिंद महासागर क्षेत्र के सबसे बड़े राजनेताओं में एक और भारत की मॉरीशस के साथ विशेष मित्रता के प्रमुख वास्तुकार के रूप में याद किया जाएगा।' मोदी ने जगन्नाथ को एक ऐसा राजनेता बताया था जो आधुनिक मॉरीशस के निर्माता थे. उन्होंने कहा, 'एक गर्वित प्रवासी भारतीय, उन्होंने विशेष द्विपक्षीय संबंध बनाने में मदद की जो उनकी विरासत से लाभान्वित होगा.'



अनिरुद्ध जगन्नाथ पेशे से वकील थे और उन्होंने 1963 में विधान परिषद के चुनाव के साथ अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। 1951 में, वह ब्रिटेन में लंदन विश्वविद्यालय के लिंकन इन में कानून का अध्ययन करने गए. 1965 में उन्होंने देश की स्वतंत्रता से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने के लिए लंदन में संवैधानिक सम्मेलन में भाग लिया. जगन्नाथ चागोस द्वीपसमूह के वि-उपनिवेशीकरण की प्रक्रिया और चागोसियन समुदाय की भलाई को बढ़ावा देने के लिए संघर्ष में अग्रणी थे. उनके संघर्ष के चलते अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय का यह निर्णय आया और चागोस द्वीपसमूह मॉरीशस गणराज्य के क्षेत्र का एक अभिन्न अंग है।



राज्यपाल फागू चौहान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति एवं पूर्व प्रधानमंत्री अनिरुद्ध जगन्नाथ के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि भारतीय मूल के स्व. जगन्नाथ की आधुनिक मॉरीशस के निर्माण में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। संघर्ष का सफर तय करते हुए वे मॉरीशस के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचे थे। भारत सरकार ने उनके असाधारण योगदान के लिए उन्हें पद्म विभूषण सम्मान से भी सम्मानित किया था।



 उनकी पहचान एक जनप्रिय नेता की रही. मुख्यमंत्री ने कहा कि 2007 में मॉरीशस यात्रा के दौरान उनसे काफी आत्मीय मुलाकात रही थी। वे जब 2010 में बिहार आए थे उस वक्त भी उन्होंने हमारे साथ कई महत्वपूर्ण पल साझा किये थे. उनका निधन मेरे लिए भी व्यक्तिगत क्षति है। उनके साथ बिताये पल आज भी अंतरमन में जिंदा हैं। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति एवं उनके परिजनों और प्रशंसकों को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।



मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति एवं पूर्व प्रधनमंत्री अनिरुद्ध जगन्नाथ के निधन पर बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने शोक व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि भारतीय मूल के स्व. जगन्नाथ ने आधुनिक मॉरिशस के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनका निधन अत्यंत दुखद है। राज्यपाल नें ईश्वर से दिवंगत आत्मा की चिर शांति प्रदान करें।



मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति अनिरुद्ध जगन्नाथ के निधन पर सरकार ने शनिवार को एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। इस बात की जानकारी गृह मंत्रालय की ओर से दी गई। गृह मंत्रालय ने कहा कि मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति अनिरुद्ध जगन्नाथ के निधन पर राजकीय के दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा, सरकारी स्तर पर कोई रंगारंग कार्यक्रम आयोजित नहीं होगा।