ब्रेकिंग
खेत जाने के दौरान कोबरा पर पैर पड़ा, शख्स ने अपने दांतों से गर्दन चबाकर मार डाला, तांत्रिक के चक्कर में उठा लिया खतरनाक कदमसीमांचल में देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा, दो नाबालिग समेत चार गिरफ्तार; किराए के मकान में चल रहा था घिनौना खेलसीएम के साथ वायरल फोटो की भाई वीरेंद्र ने बताई सच्चाई, विरोधियों से पूछा- ऐसा करके क्या साबित करना चाहते हो?दो बच्चों की मां को ग्रामीणों ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा!, पंखा ठीक कराने के लिए महिला ने युवक को घर पर बुलाया था भरत तिवारी एनकाउंटर केस: SDM समेत 11 आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, SDPO-SHO को अरेस्ट करने का आदेशखेत जाने के दौरान कोबरा पर पैर पड़ा, शख्स ने अपने दांतों से गर्दन चबाकर मार डाला, तांत्रिक के चक्कर में उठा लिया खतरनाक कदमसीमांचल में देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा, दो नाबालिग समेत चार गिरफ्तार; किराए के मकान में चल रहा था घिनौना खेलसीएम के साथ वायरल फोटो की भाई वीरेंद्र ने बताई सच्चाई, विरोधियों से पूछा- ऐसा करके क्या साबित करना चाहते हो?दो बच्चों की मां को ग्रामीणों ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा!, पंखा ठीक कराने के लिए महिला ने युवक को घर पर बुलाया था भरत तिवारी एनकाउंटर केस: SDM समेत 11 आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, SDPO-SHO को अरेस्ट करने का आदेश

मोदी सरकार ने लोकसभा में श्वेत पत्र पेश किया, UPA के आर्थिक कुप्रबंधन पर सदन में होगी चर्चा

DELHI: देश में तत्कालीन यूपीए सरकार के दौरान कथित आर्थिक कुप्रबंधन के खिलाफ मोदी सरकार ने लोकसभा में श्वेत पत्र पेश किया है। सरकार की तरफ से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सदन में

मोदी सरकार ने लोकसभा में श्वेत पत्र पेश किया, UPA के आर्थिक कुप्रबंधन पर सदन में होगी चर्चा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: देश में तत्कालीन यूपीए सरकार के दौरान कथित आर्थिक कुप्रबंधन के खिलाफ मोदी सरकार ने लोकसभा में श्वेत पत्र पेश किया है। सरकार की तरफ से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सदन में श्वेत पत्र पेश किया। सरकार के इस श्वेत पत्र पर कल यानी शुक्रवार की दोपहर सदन में चर्चा हो सकती है।


दरअसल, मोदी सरकार की तरफ से जो श्वेत पत्र सदन में लाया गया है, उसके जरिए केंद्र की एनडीए सरकार सांसदों को बताएगी कि साल 2014 से पहले जब केंद्र में यूपीए की सरकार थी, उस वक्त किस तरह के शासन, आर्थिक संकट थे। इसके साथ ही यह भी बताया जाएगा कि मोदी सरकार ने देश को आर्थिक संकट से उबारने के लिए क्या कदम उठाए।


नरेंद्र मोदी सरकार ने श्वेत पत्र में कहा है कि UPA सरकार ने देश की आर्थिक नींव कमजोर की, यूपीए काल में रुपए में भारी गिरावट हुई थी, बैंकिंग सेक्टर संकट में आ गया था, विदेशी मुद्रा भंडार कम हुआ था, भारी कर्ज लिया गया था और राजस्व का गलत इस्तेमाल किया गया था। श्वेत पत्र पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सदन को बताया कि इसमें यूपीए शासन के वित्तीय कुप्रबंधन और एनडीए शासन की वित्तीय समझदारी के बीच एक तुलनात्मक विश्लेषण होगा।