ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 45 साल से ऊपर के लोगों को एक अप्रैल से लगेगी वैक्सीन

DESK: देश में कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे हैं। जिसे देखते हुए सावधानी बरतने की बात लोगों से कही जा रही है। साथ ही सरकार के बनाए गाइडलाइन का पालन करने की अपील भ

मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 45 साल से ऊपर के लोगों को एक अप्रैल से लगेगी वैक्सीन
Santosh Singh
2 मिनट

DESK: देश में कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे हैं। जिसे देखते हुए सावधानी बरतने की बात लोगों से कही जा रही है। साथ ही सरकार के बनाए गाइडलाइन का पालन करने की अपील भी की जा रही है। वही कोरोना वैक्सीनेशन का दायरा बढ़ाने को लेकर केंद्र सरकार ने महत्वपूर्ण फैसला लिया है। इसे लेकर होली पर्व के बाद 1 अप्रैल से 45 साल से अधिक उम्र वाले लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। गौरतलब है कि अभी स्वास्थ्यकर्मी, कोरोना वॉरियर्स और 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। साथ ही 45 साल से अधिक उम्र वाले वैसे लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही थी जो गंभीर बीमारी से ग्रसित है। 



केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडे़कर ने बताया वैक्सीन लेने के लिए सबसे पहले लोगों को रजिस्ट्रेशन कराना होगा। भारत में अब तक 4.85 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। करीब 80 लाख लोगों को कोरोना की दूसरी डोज भी लगाई जा चुकी है। देश में कुल 32 लाख कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है। देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रही है जिसे देखते हुए सरकार ने वैक्सीनेशन का दायरा बढ़ाने का फैसला लिया है।