ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

मीनल बनीं मिसाल, प्रेग्नेंसी के आखिरी दिनों में काम कर बनाया देश का पहला कोरोना टेस्टिंग किट

DESK : भारत में बढ़ रहे कोरोना के कहर के बीच पुणे की रहने वाली वायरोलॉजिस्ट मीनल दाखवे भोसले ने अपनी परवाह नहीं करते हुए कोरोना वायरस की जांच के लिए ऐसा किट तैयार किया जो विदे

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : भारत में बढ़ रहे कोरोना के कहर के बीच पुणे की रहने वाली वायरोलॉजिस्ट मीनल दाखवे भोसले ने अपनी परवाह नहीं करते हुए कोरोना वायरस की जांच के लिए ऐसा किट तैयार किया जो विदेशी किट के मुकाबले बेहद सस्ता है. एक तरफ जहां विदेशी किट जांच में आठ से नौ घंटा तक का समय लेता है तो वहीं यह किट ढ़ाई घंटे में ही नतीजे दे देती है. 

मीनल की उपलब्धि में विशेष बात यह है कि मीनल ने अपनी प्रेग्नेंसी के आखिरी महीनों में इस किट पर काम किया और अपनी परवाह किए बिना ही लगातार लैब में काम करती रहीं.  मीनल और उनकी टीम की मेहनत का ही नतिजा है कि देश का पहला कोरोना वायरस टेस्टिंग किट उन्होंने तैयार किया है. 

अब हर दिन 15 हजार किट तैयार हो रहे हैं जो विदेशी किट के मुकाबले किफायती  हैं. मीनल ने बताया कि पुणे के एक डायग्नोस्टिक फर्म माइलैब डिस्कवरी सॉल्युशंस के प्रॉजेक्ट पर फरवरी में काम शुरू किया था. उनके साथ टीम में 10 अन्य लोग थे. मीनल प्रेग्नेंट थीं, उनके सामने एक बड़ी चुनौती थी फिर भी वह पीछे नहीं हटीं.  प्रॉजेक्ट पूरा होने पर टेस्टिंग किट नैशनल इंस्टिट्यूट ऑफ वायरॉलजी ( NIV ) को 18 मार्च को सौंप दिया गया और उसके अगले दिन ही मिनल ने बेटी को जन्म दिया.