ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

यूपी में उग्र प्रदर्शन करने वालों को अधिकारी ने आज भी चेताया, कहा- भारत से इतनी नफरत है तो पाकिस्तान चले जाओ

MEERUT: सीएए और एनआरसी को लेकर उग्र विरोध प्रदर्शन करने वालों को चेतावनी देने वाले एक पुलिस अधिकारी आज ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं. इस वीडियो को लोग शेयर करते हुए बुरा-भला भी

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

MEERUT: सीएए और एनआरसी को लेकर उग्र विरोध प्रदर्शन करने वालों को चेतावनी देने वाले एक पुलिस अधिकारी आज ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं. इस वीडियो को लोग शेयर करते हुए बुरा-भला भी कह रहे हैं. इस अधिकारी ने पत्थर फेंकने वालों का कहा था कि'' खाओगे देश का और गाओगे पाकिस्तान का. अगर भारत से इतनी ही नफरत हैं तो पाकिस्तान चले जाओ. इस गली में कुछ हुआ तो एक-एक आदमी को जेल में बंद करूंगा. याद रखना. तुमलोगों की हरकत कैमरे में कैद हो गई है. छोड़ेंगे नहीं.'' 


20 दिसंबर और आज का वीडियो भी कर रहा ट्रेंड

बताया जा रहा है कि सीएए और और एनआरसी के विरोध को मेरठ में 20 दिसंबर बवाल हुआ था. इस दौरान मेरठ सिटी एसपी अखिलेश नारायण सिंह मौके पर पहुंचे और युवाओं को चेताया था. पुलिस ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने और पुलिस पर पत्थर से हमला करने वालों की पहचान में जुटी हैं. अधिकारी अखिलेश नारायण सिंह का आज का भी वीडियो ट्विटर ट्रेंड कर रहा है. 

अपने बयानों पर कायम हैं अधिकारी

घटना पर एसपी अखिलेश नारायण सिंह ने आज कहा कि उस दिन लड़के हमें देखकर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे. इसके बाद उन्होंने दौड़ना शुरू कर दिया. मैंने उन्हें कहा कि यदि तुम लोग पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे हो और भारत से इतनी नफरत है तो पाकिस्तान चले जाओ. जो युवाओं को बोलने का तरीका था वह बहुत ही गलत था. जो पाकिस्तान के नारे लगा रहे थे उनकी उम्र 15 से 25 के बीच थी. बता दें कि सीएए को लेकर यूपी के कई जिलों में उग्र प्रदर्शन और तोड़फोड़ हुआ हैं. इसको लेकर सीएम योगी भी खफा है और प्रदर्शनकारियों से नुकसान की भरपाई करने की बात कह चुके हैं.