ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

BSP की महिला विधायक ने CAA का समर्थन कर PM मोदी को दे दी बधाई, भड़की मायावती ने पार्टी से किया सस्पेंड

BHOPAL: बीएसपी की महिला विधायक को सीएए का समर्थन करना महंगा पड़ गया. जैसे ही इसकी सूचना पार्टी प्रमुख मायावती को लगी वह भड़क गई और पथरिया सीट से बसपा की विधायक रमाबाई को पार्ट

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

BHOPAL: बीएसपी की महिला विधायक को सीएए का समर्थन करना महंगा पड़ गया. जैसे ही इसकी सूचना पार्टी प्रमुख मायावती को लगी वह भड़क गई और पथरिया सीट से बसपा की विधायक रमाबाई को पार्टी से निलंबित कर दिया.

मायावती ने कहा- यह अनुशासन तोड़ने का है मामला

मायवाती ने कहा कि बसपा एक अनुशासित पार्टी है. यहां अनुशासन तोड़ने पर तुरन्त कार्रवाई की जाती है. उन्होंने रमाबाई के पार्टी के कार्यक्रमों में भी भाग लेने पर रोक लगा दी हैं. मायावाती ने कहा कि पार्टी ने इस कानून का विरोध किया था और इसको लेकर राष्ट्रपति को ज्ञापन भी दिया था. यह पार्टी लाइन के खिलाफ चलने का मामला बनता है.

रमाबाई ने कहा- बहन जी को समझा लूंंगी

कार्रवाई के बाद विधायक रमाबाई ने कहा कि उनके बयानों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है. मेरी नस नस में बीएसपी हैं और अंतिम सांस तक बीएसपी में बनेगी रहूंगी. मैं आज भी पार्टी में हूं आगे भी पार्टी में ही रहूंगी. मेरी बात बहन जी से चल रही है. बात होने के बाद मैं उन्हें मना लूंगी.  बता दें कि रमाबाई ने नागरिकता कानून लागू करने पर पीएम नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया था और कहा था कि इसको पहले ही लागू कर देना चाहिए था. लेकिन इस बयान से मायावती खफा हो गई. जिसका खामियाजा रमाबाई को भुगतना पड़ा है.