ब्रेकिंग
DRI और बिहार STF का एक्शन: तीन करोड़ की चरस जब्त, नेपाल से भारत पहुंची थी खेप; कई राज्यों में फैला नशे का सिंडिकेट✦बिहार में नशेड़ी बेटे की हैवानियत, लाठियों से पीटकर पिता की हत्या; बीच-बचाव करने आई मां का हाथ तोड़ा✦Bihar News : महानवमी पर CM सम्राट चौधरी ने किया कन्या पूजन, बच्चियों को परोसा भोजन; मुंगेर भी जाएंगे✦दुर्गा पूजा मेले में हुड़दंग मचाना पड़ा भारी: छतौनी बस स्टैंड से नशे की हालत में 8 आरोपी गिरफ्तार✦टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बिहार कनेक्शन, कोटा से 17 वर्षीय नाबालिग हिरासत में; हरियाणा के दो आरोपित गिरफ्तार✦DRI और बिहार STF का एक्शन: तीन करोड़ की चरस जब्त, नेपाल से भारत पहुंची थी खेप; कई राज्यों में फैला नशे का सिंडिकेट✦बिहार में नशेड़ी बेटे की हैवानियत, लाठियों से पीटकर पिता की हत्या; बीच-बचाव करने आई मां का हाथ तोड़ा✦Bihar News : महानवमी पर CM सम्राट चौधरी ने किया कन्या पूजन, बच्चियों को परोसा भोजन; मुंगेर भी जाएंगे✦दुर्गा पूजा मेले में हुड़दंग मचाना पड़ा भारी: छतौनी बस स्टैंड से नशे की हालत में 8 आरोपी गिरफ्तार✦टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बिहार कनेक्शन, कोटा से 17 वर्षीय नाबालिग हिरासत में; हरियाणा के दो आरोपित गिरफ्तार

मैट्रिक पास के लिए अच्छी खबर, ग्रामीण डाक सेवक की निकली बंपर वैकेंसी, 1940 पदों के लिए ONLINE आवेदन शुरू

DESK: मैट्रिक पास अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। ग्रामीण डाक सेवक के 1940 पदों के लिए बहाली निकाली गयी है। जिसका आवेदन भी ऑनलाइन जारी है। भारतीय डाक ने आधिकारिक वेबसाइट पर अ

मैट्रिक पास के लिए अच्छी खबर, ग्रामीण डाक सेवक की निकली बंपर वैकेंसी, 1940 पदों के लिए ONLINE आवेदन शुरू
Santosh Singh
2 मिनट

DESK: मैट्रिक पास अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। ग्रामीण डाक सेवक के 1940 पदों के लिए बहाली निकाली गयी है। जिसका आवेदन भी ऑनलाइन जारी है। भारतीय डाक ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी की है। बिहार डाक सर्किल के विभिन्न मंडलों में जीडीएस के आवेदन आमंत्रित किए गये हैं। 


भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से बिहार सर्किल के 1940 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। उम्मीदवारों का चयन ONLINE आवेदनों के आधार पर मेरिट सूची तैयार कर किया जाएगा। अंतिम निर्णय मैट्रिक परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर लिया जाएगा। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 26 मई 2021 है।


आवेदक की उम्र सीमा - 27 अप्रैल 2021 को अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए. अधिकतम आयु सीमा में अनुसूचित जाति को पांच वर्ष, ओबीसी वर्ग को तीन वर्ष और दिव्यांग को दस वर्ष की छूट दी जायेगी।


आवेदक की शैक्षणिक योग्यता - मान्यता प्राप्त बोर्ड से गणित और अंग्रेजी विषय के साथ दसवीं कक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। स्थानीय भाषा का ज्ञान होना आवश्यक है. साथ ही अभ्यर्थी के पास न्यूनतम 60 दिनों का बेसिक कंप्यूटर ट्रेनिंग सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। इच्छुक उम्मीदवार appost.in या appost.in/gdsonline पर जाकर विस्तृत अधिसूचना देख सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन ONLINE आवेदनों के आधार पर मेरिट सूची तैयार कर किया जाएगा। अंतिम निर्णय मैट्रिक परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर लिया जाएगा।