ब्रेकिंग
दुर्गा मेला देखकर लौट रहे युवकों को अपराधियों ने बनाया निशाना, दो जगह लूटपाट और फायरिंग, दो घायल✦DRI और बिहार STF का एक्शन: तीन करोड़ की चरस जब्त, नेपाल से भारत पहुंची थी खेप; कई राज्यों में फैला नशे का सिंडिकेट✦बिहार में नशेड़ी बेटे की हैवानियत, लाठियों से पीटकर पिता की हत्या; बीच-बचाव करने आई मां का हाथ तोड़ा✦Bihar News : महानवमी पर CM सम्राट चौधरी ने किया कन्या पूजन, बच्चियों को परोसा भोजन; मुंगेर भी जाएंगे✦दुर्गा पूजा मेले में हुड़दंग मचाना पड़ा भारी: छतौनी बस स्टैंड से नशे की हालत में 8 आरोपी गिरफ्तार✦दुर्गा मेला देखकर लौट रहे युवकों को अपराधियों ने बनाया निशाना, दो जगह लूटपाट और फायरिंग, दो घायल✦DRI और बिहार STF का एक्शन: तीन करोड़ की चरस जब्त, नेपाल से भारत पहुंची थी खेप; कई राज्यों में फैला नशे का सिंडिकेट✦बिहार में नशेड़ी बेटे की हैवानियत, लाठियों से पीटकर पिता की हत्या; बीच-बचाव करने आई मां का हाथ तोड़ा✦Bihar News : महानवमी पर CM सम्राट चौधरी ने किया कन्या पूजन, बच्चियों को परोसा भोजन; मुंगेर भी जाएंगे✦दुर्गा पूजा मेले में हुड़दंग मचाना पड़ा भारी: छतौनी बस स्टैंड से नशे की हालत में 8 आरोपी गिरफ्तार

पूजा पंडाल के पास आर्केस्ट्रा में अश्लील डांस: भड़काऊ कपड़ों में डांसर का वीडियो वायरल, आयोजन पर उठे सवाल

Bihar News: सीतामढ़ी के रीगा मिल बाजार में दुर्गा पूजा के दौरान पूजा स्थल के पास आयोजित आर्केस्ट्रा कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से विवाद खड़ा हो गया है। कार्यक्रम में अश्लील डांस के आरोपों पर प्रशासन ने जांच शुरू की है।

Bihar News
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: एक तरफ मां दुर्गा की प्रतिमा और श्रद्धालुओं की आस्था, तो दूसरी तरफ आर्केस्ट्रा में भड़काऊ कपड़े पहनकर अश्लील डांस। सीतामढ़ी जिले के रीगा मिल बाजार में दुर्गा पूजा के दौरान आयोजित आर्केस्ट्रा कार्यक्रम को लेकर विवाद गहराता नजर आ रहा है। कार्यक्रम में भड़काऊ कपड़े पहनकर डांस किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात सामने आई है। इसको लेकर आयोजन की मर्यादा और प्रशासनिक निगरानी पर सवाल उठ रहे हैं।



जानकारी के अनुसार, रीगा मिल बाजार में श्री दुर्गा पूजा समिति के पूजा स्थल से करीब 100 मीटर की दूरी पर स्टेज सजाकर आर्केस्ट्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया था। आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान भड़काऊ कपड़े पहनकर अश्लील डांस प्रस्तुत किए गए। वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला चर्चा में आ गया है।



दुर्गा पूजा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां दुर्गा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में पूजा पंडाल के नजदीक आयोजित कार्यक्रम के स्वरूप को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति ली गई थी या नहीं और यदि अनुमति मिली थी, तो किन शर्तों के तहत आयोजन कराया गया।



मामले में सीतामढ़ी पुलिस ने बताया कि आयोजन की जानकारी मिली है। दुर्गा पूजा को लेकर पूजा स्थलों के आसपास मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की गई है। संबंधित मजिस्ट्रेट से पूरे मामले की जानकारी मांगी गई है। रिपोर्ट मिलने और तथ्यों की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



फिलहाल वायरल वीडियो और आयोजन से जुड़े आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। अब देखना होगा कि प्रशासन की जांच में क्या सामने आता है और आयोजन की अनुमति को लेकर उठ रहे सवालों पर क्या कार्रवाई की जाती है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता