ब्रेकिंग
सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦'हिंदी सीखो या नौकरी छोड़ो', जोमैटो वेयरहाउस के सुपरवाइजर के बयान पर विवाद, विरोध के बाद कन्नड़ में मांगी माफी✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦'हिंदी सीखो या नौकरी छोड़ो', जोमैटो वेयरहाउस के सुपरवाइजर के बयान पर विवाद, विरोध के बाद कन्नड़ में मांगी माफी✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज

मातम में बदला होली, डस्टबीन से टकरा पलटी तेज रफ़्तार कार; तीन की मौत

DESK : देश के अंदर सड़क हादसों के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ता

मातम में बदला होली, डस्टबीन से टकरा पलटी तेज रफ़्तार कार; तीन की मौत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : देश के अंदर सड़क हादसों के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला नैनीताल से निकल कर सामने आ रहा है ,जहां सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद मौके पर अफरा -तफरी का माहौल कायम हो गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, हल्द्वानी में होली के त्यौहार मातम में बदल गया, जब हल्द्वानी के नैनीताल रोड़ पर एक बड़ा सड़क हादसा देखने को मिला है। नैनीताल रोड पर दिल्ली नंबर की एक तेज रफ्तार कार नैनीताल रोड के पास सड़क किनारे नगर निगम के लोहे के बने कूड़े दान वाले बॉक्स से जा टकरा गई। इसके बाद कार टक्कर लड़ने से गाड़ी पलट गई। 


वहीं, इस दौरान मॉर्निंग वॉक को जा रहे हैं, दो लोगों को भी कार ने अपनी चपेट मेने लिया। जिसमें दोनो मॉर्निंग करने वाले लोगों सहित कार में बैठे एक व्यक्ति की भी मौके पर ही मौत हो गई। इस पूरी घटना में कुल तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं अन्य चार लोग जो कार में बैठे थे। वह गंभीर रूप से घायल हैं, जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना सुबह 3:35 बजे की बतायी जा रही है। 


बताया जाता है कि ये कार नैनीताल रोड की ओर जा रही थी। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया है। वहीं तीनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पूरे हादसे की जांच की जा रही है। एसएसपी नैनीताल का कहना है कि इस घटना की जांच की जा रही है. फिलहाल घायलों का इलाज जारी है।