ब्रेकिंग
मुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल

विदेशी जमातियों के खिलाफ चार्जशीट दायर, 20 देशों के 82 जमाती दिल्ली के निजामुद्दीन पहुंचे थे

DELHI : दिल्ली में 20 देशों के 82 नागरिकों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है। निजामुद्दीन इलाके में तबलीगी मरकज के अंदर शामिल हुए विदेशी जमातियों के खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

DELHI : दिल्ली में 20 देशों के 82 नागरिकों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है। निजामुद्दीन इलाके में तबलीगी मरकज के अंदर शामिल हुए विदेशी जमातियों के खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की है। विदेशी जमातियों पर देश के अंदर कोरोना संक्रमण से जुड़े दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने और वीजा नियमों की अनदेखी करने समेत कई तरह के आरोप लगाए गए हैं। 


पुलिस ने इन विदेशी जमातियों के खिलाफ जो आरोप पत्र दाखिल किया है उनके मुताबिक अगर सजा हुई तो इन्हें अधिकतम 8 साल तक की जेल में रहना होगा। आरोपपत्र के मुताबिक 

अमेरिका और चीन के नागरिक भी तबलीगी मरकज में शामिल हुए थे। दिल्ली पुलिस ने साकेत डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के सामने कुल 20 आरोप पत्र दाखिल किए हैं। 15,000 से ज्यादा पन्नों में दायर इन आरोपपत्रों में मरकज और जमातियों से जुड़े मामले पर डिटेल से जानकारी दी गई है। 


विदेशी जमातियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किए जाने के बाद अब साकेत इस मामले की सुनवाई 12 जून को करेगा। पुलिस ने जानकारी दी है कि पर्यटन वीजा लेकर आए विदेशी नागरिकों ने नियमों का उल्लंघन किया और यह धार्मिक प्रचार प्रसार में जुटे रहे।

टैग्स