ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

महाराष्ट्र की महिला मंत्री का बयान सुन चौंक गए लोग, कहा- शपथ ले ली है, जेब गर्म करना अभी बाकी है

MUMBAI: महाराष्ट्र की महिला एवं बाल विकास मंत्री यशोमति ठाकुर मंत्री बनते ही विवादों में आ गई है. विवाद का कारण खुद उनका बयान बना है. एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पहले हम

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

MUMBAI: महाराष्ट्र की महिला एवं बाल विकास मंत्री यशोमति ठाकुर मंत्री बनते ही विवादों में आ गई है. विवाद का कारण खुद उनका बयान बना है. एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पहले हमारी सरकार नहीं थी. अब हमने शपथ ले ली है, लेकिन अभी हमें अपनी जेब गर्म करना है. इस बयान को सुन जनसभा में मौजूद लोग भी चौंक गए. 

लोगों को भी कहा- मिले तो न मत कहिए
 ठाकुर ने निकाय चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि जो लोग विपक्ष में है उनकी जेब काफी गहरी है और अगर ऐसे लोग आपको अपनी जेब का कुछ हिस्सा चुनाव के दौरा दें तो उसे न मत कहिएगा. घर आने वाली लक्ष्मी को मना नहीं किया जाता है. लेकिन वोट केवल कांग्रेस को ही देना है.

कांग्रेस ने कुछ नहीं कहा

ठाकुर के बयान की आलोचना हो रही है, लेकिन कांग्रेस की और से कोई बयान नहीं आया है. बता दें कि महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने आज 32 कैबिनेट मंत्रियों और 10 राज्यमंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया. कांग्रेस के खाते में स्कूली शिक्षा,  पशुपालन, डेयरी विकास, खेल और युवा कल्याण, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और घुमंतू आदिवासी मामले, खार भूमि विकास और भूकंप पुनर्वास विभाग, मेडिकल शिक्षा और संस्कृति, जनजाति विकास, टेक्सटाइल्स, मत्स्य पालन और बंदरगाह विकास मंत्रालय और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय कांग्रेस को मिला है.

टैग्स