ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

यूपी में मनीष हत्याकांड को लेकर सियासी बवाल, अखिलेश पहुंचे पीड़िता से मिलने.. पुलिस ने गेट बंद किया

DESK : उत्तर प्रदेश से पुलिस की पिटाई से कारोबारी मनीष गुप्ता की मौत के मामले ने अब सियासी तूल पकड़ लिया है। इस वक्त की बड़ी खबर यूपी के कानपुर से आ रही है जहां मनीष गुप्ता के

यूपी में मनीष हत्याकांड को लेकर सियासी बवाल, अखिलेश पहुंचे पीड़िता से मिलने.. पुलिस ने गेट बंद किया
Editor
3 मिनट

DESK : उत्तर प्रदेश से पुलिस की पिटाई से कारोबारी मनीष गुप्ता की मौत के मामले ने अब सियासी तूल पकड़ लिया है। इस वक्त की बड़ी खबर यूपी के कानपुर से आ रही है जहां मनीष गुप्ता के परिवार वालों से मिलने यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पहुंचे हैं। अखिलेश यादव के पहुंचने के पहले ही यहां हंगामा शुरू हो गया था। भारी तादाद में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मनीष गुप्ता के घर पर मौजूद थे। अखिलेश के दौरे को देखते हुए भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई। इस बीच जो ताजा खबर सामने आ रही है उसके मुताबिक मनीष गुप्ता के घर परिजनों से मिलने पहुंचे अखिलेश यादव को पुलिस ने रोक दिया है। पुलिस ने घर का दरवाजा बंद कर दिया है और फिलहाल अखिलेश घर के बाहर ही खड़े हैं। 


इस बीच समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की की खबर सामने आई है। धक्का-मुक्की के बीच मनीष गुप्ता के एक रिश्तेदार को चोट भी लगी है। बीच-बचाव में मनीष गुप्ता की पत्नी के साथ भी धक्का-मुक्की की गई है अखिलेश यादव के पहुंचने के बाद पुलिस ने परिवार वालों को घर में बंद कर दिया है और उनसे मुलाकात करने नहीं दिया जा रहा। 


आपको बता दें कि गोरखपुर पुलिस की पिटाई से कानपुर के रहने वाले कारोबारी मनीष गुप्ता की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी अब सामने आ चुकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि की गई है कि मनीष की मौत चोट लगने की वजह से हुई। दरअसल मनीष गुप्ता अपने कुछ साथियों के साथ जिस होटल में ठहरे थे उसमें पुलिस चेकिंग के लिए पहुंची और इसी दौरान कहासुनी हुई। जिसके बाद पुलिस ने मनीष गुप्ता की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के बाद मनीष गुप्ता की मौत हो गई थी। यह मामला दबाने की कोशिश भी हो रही थी लेकिन मनीष की पत्नी ने इस मामले को सोशल मीडिया के जरिए आवाज दी और उसके बाद अब इस मामले पर सियासी माहौल भी गर्म है।

टैग्स