ब्रेकिंग
IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा

मंदिर के पुजारी की हत्या, अपराधियों ने रेत डाला गला

DESK : होली के दिन में अपराधियों ने मंदिर के एक पुजारी की गला रेत कर निर्मम तरीके से हत्या कर दी है। घटना उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर स्थित शिकारपुर कोतवाली इलाके की है। यहां के

मंदिर के पुजारी की हत्या, अपराधियों ने रेत डाला गला
Santosh Singh
2 मिनट

DESK : होली के दिन में अपराधियों ने मंदिर के एक पुजारी की गला रेत कर निर्मम तरीके से हत्या कर दी है। घटना उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर स्थित शिकारपुर कोतवाली इलाके की है। यहां के प्रसिद्ध ढाक वाले मंदिर के पुजारी की अपराधियों ने गला रेत कर हत्या कर दी। घटना की खबर मिलने के बाद आसपास के लोग बड़ी तादाद में मंदिर के पास जमा हो गए। घटना को लेकर श्रद्धालुओं में काफी आक्रोश है पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह आक्रोश को शांत कराया और पुजारी का शव अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।



शिकारपुर क्षेत्र के गांव अंचरु कला में प्रसिद्ध ढाक वाले मंदिर है इस मंदिर में पूजा पाठ का काम करने के लिए हफ्ते भर पहले ही अशोक कुमार पास के गांव से आए थे। वह मंदिर में ही रह कर पूजा पाठ का काम कर रहे थे। लेकिन रविवार की रात मंदिर के पास ही सरसों के खेत में उनकी हत्या कर दी गई। सोमवार की सुबह है लोगों ने खेत में पुजारी के शव को देखा। मृतक के पुजारी अशोक कुमार की उम्र लगभग 50 साल थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी संतोष कुमार सिंह ने कहा है कि इस हत्याकांड के हर पहलू की जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।