ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

मानवता को शर्मसार करने वाली घटना: लिफ्ट देने के बहाने 92 साल की बुजुर्ग महिला से रेप

DESK: मध्यप्रदेश में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना से हड़कंप मचा हुआ है। जहां एक शख्स से लिफ्ट लेना एक 92 साल की बुजुर्ग महिला को भारी महंगा पड़ गया। बाइक सवार ने अपनी दादी

मानवता को शर्मसार करने वाली घटना: लिफ्ट देने के बहाने 92 साल की बुजुर्ग महिला से रेप
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: मध्यप्रदेश में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना से हड़कंप मचा हुआ है। जहां एक शख्स से लिफ्ट लेना एक 92 साल की बुजुर्ग महिला को भारी महंगा पड़ गया। बाइक सवार ने अपनी दादी के उम्र की महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया और आरोपी की तलाश शुरू की। अभी तक आरोपी का पता नहीं चल सका है।


घटना मध्य प्रदेश के शहडोल इलाके की है जब 92 वर्षीय बुजुर्ग महिला अपने एक रिश्तेदार के घर जा रही थी तभी एक बाइक सवार आया और पूछा कि अम्मा कहां जाना है। उसके बाद लिफ्ट देने की बात करने लगा। बुजुर्ग महिला भी बाइक पर बैठ गयी। लेकिन तभी विरान जंगल के पास शख्स ने बाइक को रोक दिया और बुजुर्ग महिला को जंगल में ले जाकर हैवानियत की हदे पार कर दी। 


92 साल की महिला के साथ रेप किया और मौके से फरार हो गया। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हुए। महिला की हालत बिगड़ता देख उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित महिला ने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया और मामले की छानबीन शुरू की। 


घटना के बारे में शहडोल एएसपी मुकेश वैश्य ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र में 92 साल की महिला के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। बुजुर्ग महिला जबलपुर से शहडोल आई हुई थी। जिसके बाद वह अपने एक रिश्तेदार के यहां जा रही थी। वह बस-ऑटो का इंतजार कर रही थी तभी एक बाइक सवार अचानक आया और  लिफ्ट देने की बात करने लगा। जिसके बाद वृद्ध महिला बाइक पर बैठ गयी लेकिन कुछ देर आगे बढ़ने के बाद जंगल में ले जाकर बाइक सवार ने गंदा काम किया और मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। 

टैग्स