ब्रेकिंग
सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦'हिंदी सीखो या नौकरी छोड़ो', जोमैटो वेयरहाउस के सुपरवाइजर के बयान पर विवाद, विरोध के बाद कन्नड़ में मांगी माफी✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦'हिंदी सीखो या नौकरी छोड़ो', जोमैटो वेयरहाउस के सुपरवाइजर के बयान पर विवाद, विरोध के बाद कन्नड़ में मांगी माफी✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज

विपक्षी एकजुटता को दूसरा बड़ा झटका, ममता के बाद केजरीवाल ने भी बनाई बैठक से दूरी

DELHI : CAA और NRC को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ विपक्षी एकजुटता के प्रयास को दूसरा बड़ा झटका लगा है। ममता बनर्जी के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी बैठक से दूरी

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

DELHI : CAA और NRC को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ विपक्षी एकजुटता के प्रयास को दूसरा बड़ा झटका लगा है। ममता बनर्जी के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी बैठक से दूरी बना ली है। सोनिया गांधी लगातार विपक्षी दलों को एक साथ लाने का प्रयास कर रही है लेकिन ममता मायावती के बाद अब केजरीवाल ने भी बैठक से कन्नी काट ली है। 

CAA और NRC को लेकर विपक्षी दलों की आज दिल्ली में अहम बैठक होने वाली है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पहले ही इस बैठक का बहिष्कार कर चुकी हैं। बीएसपी अध्यक्ष मायावती ने भी बैठक से किनारा कर लिया था। अब आम आदमी पार्टी ने भी स्पष्ट कर दिया है कि वह इस बैठक में शामिल नहीं होगी विपक्षी दलों की बैठक दोपहर 2 बजे से संसद के एनेक्सी सभागार में बुलाई गई है। 

कांग्रेस की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक इस बैठक में समाजवादी पार्टी के अलावे हाल ही में विपक्षी गठबंधन में शामिल हुई शिवसेना भी मौजूद रहेगी। दरअसल कांग्रेस विपक्षी एकजुटता के जरिए मोदी सरकार पर यह दबाव बनाने का प्रयास कर रही है कि CAA को वापस लिया जाए।