ब्रेकिंग
बाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलपटना में पूर्व पार्षद अनिल यादव की गोली मारकर हत्या, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने घटना को दिया अंजामबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तारबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलपटना में पूर्व पार्षद अनिल यादव की गोली मारकर हत्या, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने घटना को दिया अंजामबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तार

ममता कैबिनेट का हुआ विस्तार, बाबुल सुप्रियो समेत 9 नए मंत्रियों ने ली शपथ

DESK : पश्चिम बंगाल की राजनीति से ताजा खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया है। आज ममता कैबिनेट में 9 नए चेहरों को शामिल किया गया है। इनमे

ममता कैबिनेट का हुआ विस्तार, बाबुल सुप्रियो समेत 9 नए मंत्रियों ने ली शपथ
Editor
2 मिनट

DESK : पश्चिम बंगाल की राजनीति से ताजा खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया है। आज ममता कैबिनेट में 9 नए चेहरों को शामिल किया गया है। इनमें बीजेपी के पूर्व सांसद और चर्चित गायक बाबुल सुप्रीयो भी शामिल हैं। ममता बनर्जी ने अपने कैबिनेट का विस्तार करते हुए जिन 9 चेहरों को शामिल किया है, उनमें बाबुल सुप्रियो के अलावे पार्थ भौमिक, उदयन गुहा, प्रदीप मजूमदार, ताजमुल हुसैन, स्नेहाशीष चक्रवर्ती और सत्यजीत बर्मन शामिल हैं। 


इन चेहरों के अलावे ममता कैबिनेट में दो ऐसे राज्यमंत्रियों ने भी शपथ ली है जिन्हें स्वतंत्र प्रभार दिया गया है। इनमें बिप्लव रॉय चौधरी और बीरबहा हंसदा शामिल हैं। आपको बता दें कि पिछले दिनों प्रवर्तन निदेशालय ने ममता कैबिनेट के मंत्री पार्थ चटर्जी को गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्हें मंत्री पद से हटा दिया गया था। पार्थ चटर्जी के पास संसदीय कार्य मंत्रालय के अलावे उद्योग, वाणिज्य और उपक्रम जैसे कई महत्वपूर्ण विभाग थे। इसके बाद ममता कैबिनेट का विस्तार तय माना जा रहा था।


ममता कैबिनेट के नए मंत्रियों को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने शपथ दिलवाई है। नए मंत्रियों ने शपथ लेने के बाद ममता सरकार के कामकाज और नीतियों को आगे बढ़ाने का संकल्प दिखाया है। बाबुल सुप्रीयो साल 2019 में बीजेपी से सांसद चुने गए थे। वह केंद्र में मंत्री भी रहे लेकिन बाद में उन्होंने बीजेपी को अलविदा कह दिया। अब वह टीएमसी में हैं और ममता बनर्जी ने उन्हें राज्य मंत्रिमंडल में शामिल किया है।

टैग्स