ब्रेकिंग
नेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लाननेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लान

ममता ने केंद्र सरकार को दी चुनौती, कहा- देखती हूं कैसे बंगाल में लागू होता है कानून, गृह मंत्री का काम आग लगाना नहीं होता

KOLKATA: केंद्र सरकार को पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने नागरिकता संशोधन बिल और एनआरसी लागू करने को लेकर चुनौती दी है. कहा कि मैं देखती हूं कि कैसे यहां पर कानून को लागू

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

KOLKATA:  केंद्र सरकार को पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने नागरिकता संशोधन बिल और एनआरसी लागू करने को लेकर चुनौती दी है. कहा कि मैं देखती हूं कि कैसे यहां पर कानून को लागू किया जाता है.

गृह मंत्री पर साधा निशाना

ममता ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी भड़की और कहा कि शाह ने सबका साथ सबका विकास का पालन नहीं किया, बल्कि सबके साथ सबका सर्वनाश किया है. यही नहीं ममता ने कानून वापस लेने की भी मांग की है. ममता ने यह बयान हावड़ा मैदान से डोरिंग चौराहा तक निकाली गई रैली में दी. आज विरोध में रैली में लोगों को संबोधित कर रही थी.

देश जल रहा है

ममता ने कहा कि यह बिल बिना चर्चा का ही पास हुआ है. इसलिए इसका विरोध हो रहा है. पूरा देश जल रहा है. केंद्रीय गृह मंत्री का काम आग लगाना नहीं होता, बल्कि बुझाना होता है. मैं मांग करती हूं कि दोनों कानून को वापस लिया जाए. ममता ने यही भी कहा कि बीजेपी बंगाल में अपने कार्यकर्ताओं पर लगाम लगाए और कंट्रोल में रहने के लिए बोले. बता दें कि  पश्चिम बंगाल में भी नागरिकता संशोधन बिल का लेकर उपद्रव हुआ है. ट्रेन और कई बसों में आग लगाने की घटना हो चुकी है. ममता पहले भी केंद्र से टकराव कर चुकी है. वहीं, अमित शाह कह चुके हैं कि पश्चिम बंगाल समेत पूरे देश में एनआरसी लागू होगा. इसको लेकर ममता और केंद्र में टकराव जारी है.