ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

“मैं समाज का दुश्मन हूं, मैं घर पर नहीं रहूंगा”- लॉक डाउन तोड़ने वालों को सबक सिखाने का पुलिस का नायाब तरीका

DELHI : देश के अलग अलग राज्यों में लगाये गये लॉक डाउन को तोड़ कर सड़क पर निकलने वालों को ठीक करने के लिए पुलिस ने नायाब तरीका निकाला है. पुलिस उनके हाथों में पोस्टर थमा रही है और फ

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

DELHI : देश के अलग अलग राज्यों में लगाये गये लॉक डाउन को तोड़ कर सड़क पर निकलने वालों को ठीक करने के लिए पुलिस ने नायाब तरीका निकाला है. पुलिस उनके हाथों में पोस्टर थमा रही है और फिर फोटो खींच कर उसे वायरल कर रही है. पोस्टर पर लिखा है-मैं समाज का दुश्मन हूं, मैं घर पर नहीं रहूंगा.


उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश पुलिस ने अपनाया तरीका
उत्तर प्रदेश के बरेली में पुलिस ने लॉक डाउन के आदेश का उल्लंघन कर घरों से बाहर निकले लोगों के साथ यही सलूक किया. पुलिस ने उन्हें पकड़ कर हाथो में प्ले कार्ड थमाया. इस प्लेकार्ड पर लिखा था-मैं समाज का दुश्मन हूं, मैं घर पर नहीं रहूंगा. उस तस्वीर को सोशल मीडिया पर डाला गया. फिर बेवजह बाहर निकले लोगों को सख्त नसीहत देकर छोड़ दिया गया.


मध्य प्रदेश पुलिस ने भी यही तरीका अपनाया है.मध्य प्रदेश की मंदसौर पुलिस ने ऐसी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर डाला, जिसमें लोग हाथों में प्ले कार्ड पकड़े नजर आ रहे थे. पुलिस ने लॉक डाउन तोड़ने वालों को फिलहाल यही सजा दी है लेकिन फिर भी लोग नहीं सुधरे तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी.


देश के 19 राज्यों में पूर्ण लॉक डाउन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने आज बताया कि 19 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने पूरी तरह लॉकडाउन करने के आदेश जारी कर दिए हैं. इसके साथ ही छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने कुछ इलाकों में आवाजाही पर प्रतिबंध लगाए हैं. तीन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने ख़ास तरह की गतिविधियों पर रोक लगाई है. लेकिन कई जगहों से ऐसी शिकायत मिल रही है कि लोग लॉक डाउन का उल्लंघन कर बाहर निकल रहे हैं.


टैग्स