ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

महंगाई की मार : स्टेशन के डेवलपमेंट का पैसा भी यात्रियों से वसूलेगा रेलवे

DESK : देश की लाइफलाइन कहे जाने वाले रेलवे ने यात्रियों पर महंगाई का एक और बोझ डाल दिया है. रेलवे अब यात्रियों से विकास शुल्क भी वसूलेगा. रेलवे बोर्ड ने यात्रियों से स्टेशन डे

महंगाई की मार : स्टेशन के डेवलपमेंट का पैसा भी यात्रियों से वसूलेगा रेलवे
First Bihar
2 मिनट

DESK : देश की लाइफलाइन कहे जाने वाले रेलवे ने यात्रियों पर महंगाई का एक और बोझ डाल दिया है. रेलवे अब यात्रियों से विकास शुल्क भी वसूलेगा. रेलवे बोर्ड ने यात्रियों से स्टेशन डेवलपमेंट फीस या यूजर्स फीस वसूलने की मंजूरी दे दी है. 


इसके तहत जिन रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास हो चुका है या आगे भविष्य में रीडेवलपमेंट होना है, उनके लिए यात्रियों से 10 रुपए से 50 रुपए तक का चार्ज वसूला जाएगा. यात्रियों से ऐसे स्टेशनों से ट्रेन में चढ़ने या उतरने दोनों पर यह चार्ज लिया जाएगा और इसको यात्रा टिकट में जोड़ा जाएगा, जिससे टिकट महंगे होंगे.


इसी तरह सेकंड क्लास, स्लीपर क्लास और फर्स्ट क्लास रिजर्व नॉन-AC क्लास के यात्रियों को विकसित/पुनर्विकसित स्टेशनों की अत्याधुनिक सेवाओं के इस्तेमाल के लिए 25 रुपए अतिरिक्त देने होंगे.


AC चेयर कार, थर्ड AC, AC इकोनॉमी क्लास, सेकेंड AC, फर्स्ट AC और AC विस्टाडोम सहित AC रिजर्व क्लास के यात्रियों के लिए यह चार्ज 50 रुपए प्रति यात्री लिया जाएगा. इसके अलावा प्लेटफॉर्म टिकट खरीदने वाले यात्रियों को विकसित/पुनर्विकसित स्टेशनों के इस्तेमाल के लिए अतिरिक्त 10 रुपए का भुगतान करना होगा.


ऐसे स्टोशनों पर उतरने वाले यात्रियों को स्टेशन डेवलपमेंट फीस ऊपर बताई गई दरों का 50 प्रतिशत होगी. वहीं अगर यात्री ऐसे स्टेशनों पर दोनों बोर्डिंग/एलाइटिंग करते हैं, तो उस स्थिति में ये फीस लागू दर का 1.5 गुना होगी.

टैग्स