ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

वर्दी में महिला पुलिसकर्मी का डांस देखकर हैरान हो गए लोग, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, देखें पूरा वीडियो

DESK : एक कार्यक्रम के दौरान उस वक्त लोग हैरान हो गए. जब एक महिला पुलिसकर्मी हरियाणवी गाने पर धमाकेदार डांस करने लगी. महिला सिपाही का डांस देखकर वहां खड़े सभी लोग जमकर तालियां

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

DESK : एक कार्यक्रम के दौरान उस वक्त लोग हैरान हो गए. जब एक महिला पुलिसकर्मी हरियाणवी गाने पर धमाकेदार डांस करने लगी. महिला सिपाही का डांस देखकर वहां खड़े सभी लोग जमकर तालियां बजाने लगे. कार्यक्रम में मौजूद कई लोग भी महिला कांस्टेबल के साथ डांस करने लगे. यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
 


महिला सिपाही का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मिली जानकारी के मुताबिक महिला पुलिसकर्मी के डांस का यह वीडियो राजस्थान के बीकानेर में हुए एक शादी समारोह का है. बताया जा रहा है कि राजस्थान के बिकानेर महिला थाने में गुना देवी कुक का काम करती हैं. कुछ साल पहले उनकी बेटी की मौत हो गई थी. उनकी बेटी की दो बेटियां हैं. जिनकी परवरिश गुना देवी ही करती थीं.


महिला थाने में रसोइया का काम करने वाली गुना देवी की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है. नातिन की शादी में पुलिसकर्मियों ने ही आर्थिक मदद की. शादी बड़े ही धूमधाम से हुई. शादी  के दौरान थाने में तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने हरियाणवी गाने पर जमकर ठुमके लगाए. जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.