ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

महाराष्ट्र में बेकाबू कोरोना, रविवार से नाइट कर्फ्यू

DESK : कोरोना की दूसरी लहर ने महाराष्ट्र को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया है। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण अब नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला किया गया है। पि

महाराष्ट्र में बेकाबू कोरोना, रविवार से नाइट कर्फ्यू
Santosh Singh
2 मिनट

DESK : कोरोना की दूसरी लहर ने महाराष्ट्र को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया है। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण अब नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला किया गया है। पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र के अंदर 37 हजार केस आए हैं। इसके बाद महाराष्ट्र सरकार ने यहां सख्ती बढ़ाते हुए नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है।


महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना वायरस से 112 लोगों की जान चली गई है। महाराष्ट्र में कोरोना के मरीजों की मृत्यु दर फिलहाल 2.04 फीसदी है। राज्य के अंदर फिलहाल 14 लाख से ज्यादा लोगों को होम क्वॉरेंटाइन में रखा गया है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने ऐलान किया है कि 28 मार्च यानी रविवार से राज्य में नाइट कर्फ्यू लगेगा। रात के वक्त सभी शॉपिंग मॉल बंद रहेंगे शॉपिंग मॉल्स 8 बजे से सुबह 7 बजे तक बंद रखने का निर्देश दिया गया है। 


महाराष्ट्र में गुरुवार को 35 हजार से ज्यादा के सामने आए थे जबकि 111 लोगों की मौत हुई थी। दूसरी लहर ने महाराष्ट्र को पूरी तरह से अपनी चपेट में लिया है और मुंबई एक बार फिर सबसे बुरी स्थिति का सामना कर रही है। मुंबई में 1 दिन के अंदर 5500 नए केस आए हैं और 14 लोगों की मौत हुई है।

टैग्स