ब्रेकिंग
BJP ने बढ़ाए मदद के हाथ: बाढ़ राहत के लिए दिए 51 लाख, सभी सांसद-विधायक भी देंगे एक माह का वेतनसहरसा सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट मामले में बड़ा एक्शन, दोनों डॉक्टरों का पटना ट्रांसफरHAM के सभी सांसद, MLA-MLC मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे एक माह का वेतन, बाढ़ पीड़ितों के लिए पार्टी चीफ संतोष सुमन की बड़ी पहलपटना से इस रूट पर चलेगी AC पिंक बस, महिलाओं और छात्राओं को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी; जानिए.. कितना होगा किराया?पटना के GPO ROB पर इस दिन से बदलेगा ट्रैफिक नियम, पीक आवर्स में मालवाहक वाहनों की एंट्री होगी बैनBJP ने बढ़ाए मदद के हाथ: बाढ़ राहत के लिए दिए 51 लाख, सभी सांसद-विधायक भी देंगे एक माह का वेतनसहरसा सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट मामले में बड़ा एक्शन, दोनों डॉक्टरों का पटना ट्रांसफरHAM के सभी सांसद, MLA-MLC मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे एक माह का वेतन, बाढ़ पीड़ितों के लिए पार्टी चीफ संतोष सुमन की बड़ी पहलपटना से इस रूट पर चलेगी AC पिंक बस, महिलाओं और छात्राओं को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी; जानिए.. कितना होगा किराया?पटना के GPO ROB पर इस दिन से बदलेगा ट्रैफिक नियम, पीक आवर्स में मालवाहक वाहनों की एंट्री होगी बैन

महाराष्ट्र के हनुमान मंदिर में बड़ा हादसा: छत गिरने से 6 की मौत, 30-40 लोगों के दबे होने की आशंका

महाराष्ट्र के परभणी जिले में हनुमान मंदिर के सभामंडप की छत गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। हादसे के वक्त मंदिर में भारी भीड़ मौजूद थी और राहत-बचाव कार्य जारी है।

महाराष्ट्र न्यूज
मौके पर मची अफरा-तफरी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: महाराष्ट्र के परभणी जिले में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। जिले के यशवाड़ी देवस्थान स्थित हनुमान मंदिर के सभामंडप की छत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 30 से 40 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। कई लोग घायल भी हुए हैं।


जानकारी के अनुसार, मंदिर के ठीक सामने सभामंडप निर्माण का कार्य चल रहा था। शनिवार होने के कारण मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी। बड़ी संख्या में लोग कीर्तन में शामिल होने और महाप्रसाद ग्रहण करने के लिए कतार में खड़े थे।


इसी दौरान दोपहर करीब 3 बजे अचानक सभामंडप का स्ट्रक्चर भरभराकर गिर पड़ा, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें घटना का पूरा दृश्य कैद हुआ है।


हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन, पुलिस और राहत-बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंच गए। अब तक मलबे से 6 शवों को बाहर निकाला जा चुका है, जबकि करीब 30 से 40 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इनमें से 10 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


फिलहाल, पुलिस और प्रशासन की टीम घटनास्थल पर युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य चला रही है। मलबे में दबे अन्य लोगों को निकालने का प्रयास जारी है।

महाराष्ट्र के हनुमान मंदिर में बड़ा हादसा: छत गिरने से 6 की मौत, 30-40 लोगों के दबे होने की आशंकामहाराष्ट्र के हनुमान मंदिर में बड़ा हादसा: छत गिरने से 6 की मौत, 30-40 लोगों के दबे होने की आशंकामहाराष्ट्र के हनुमान मंदिर में बड़ा हादसा: छत गिरने से 6 की मौत, 30-40 लोगों के दबे होने की आशंकामहाराष्ट्र के हनुमान मंदिर में बड़ा हादसा: छत गिरने से 6 की मौत, 30-40 लोगों के दबे होने की आशंकामहाराष्ट्र के हनुमान मंदिर में बड़ा हादसा: छत गिरने से 6 की मौत, 30-40 लोगों के दबे होने की आशंकामहाराष्ट्र के हनुमान मंदिर में बड़ा हादसा: छत गिरने से 6 की मौत, 30-40 लोगों के दबे होने की आशंकामहाराष्ट्र के हनुमान मंदिर में बड़ा हादसा: छत गिरने से 6 की मौत, 30-40 लोगों के दबे होने की आशंकामहाराष्ट्र के हनुमान मंदिर में बड़ा हादसा: छत गिरने से 6 की मौत, 30-40 लोगों के दबे होने की आशंका

टैग्स