ब्रेकिंग
बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीकैसी नीति: परिवहन विभाग अपने 19 अफसरों को 'पवेलियन' में बिठा कर रखा है...'अतिरिक्त प्रभार' से जिलों का चल रहा काम, ऐसे ही बिहार का खाली खजाना भरेगा ? बिहार के नगर निकायों में तैनात इन कर्मियों का होगा तबादला, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देशBPSC शिक्षिका की संदिग्ध मौत से सनसनी, घर में पंखे से लटका मिला शव; हत्या की आशंकाबिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीकैसी नीति: परिवहन विभाग अपने 19 अफसरों को 'पवेलियन' में बिठा कर रखा है...'अतिरिक्त प्रभार' से जिलों का चल रहा काम, ऐसे ही बिहार का खाली खजाना भरेगा ? बिहार के नगर निकायों में तैनात इन कर्मियों का होगा तबादला, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देशBPSC शिक्षिका की संदिग्ध मौत से सनसनी, घर में पंखे से लटका मिला शव; हत्या की आशंका

बिहार वाले महाबल मिश्रा कांग्रेस से निकाले गये. दिल्ली में पूर्वांचल के बड़े नेता रहे हैं महाबल, बेटा लड़ रहा है AAP से चुनाव

DELHI: कांग्रेस ने अपने पूर्व सांसद और दिल्ली के कद्दावर नेताओं में से एक महाबल मिश्रा को पार्टी से निकाल दिया है. बिहार मूल के महाबल मिश्रा दिल्ली में पूर्वांचल के बड़े चेहरे के त

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

DELHI: कांग्रेस ने अपने पूर्व सांसद और दिल्ली के कद्दावर नेताओं में से एक महाबल मिश्रा को पार्टी से निकाल दिया है. बिहार मूल के महाबल मिश्रा दिल्ली में पूर्वांचल के बड़े चेहरे के तौर पर जाने जाते रहे हैं. पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में उन पर भीतरघात का आरोप लगाते हुए उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया है. 

दरअसल महाबल मिश्रा के बेटे विनय कुमार मिश्रा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस छोड़ कर आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया था. आम आदमी पार्टी ने विनय कुमार मिश्रा को पालम विधानसभा सीट से पार्टी का उम्मीदवार भी बना दिया है. हालांकि इस सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक आदर्श शास्त्री थे जो पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री के पोते हैं. लेकिन आदर्श का टिकट काट कर महाबल मिश्र के बेटे विनय कुमार मिश्रा को टिकट दिया गया.

बेटे को आप से टिकट मिलने के बाद महाबल मिश्रा पर कांग्रेस के साथ भीतरघात का आरोप लग रहा था. कांग्रेस आलाकमान के पास पहुंच रही शिकायतों में कहा जा रहा था कि महाबल मिश्र कांग्रेस के बजाय आम आदमी पार्टी का काम कर रहे हैं. लगातार शिकायतों के बाद कांग्रेस ने आज उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया है. कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी पी सी चाको ने इसका पत्र जारी किया है.

दिल्ली में कांग्रेस के बडे नेताओं में से एक महाबल मिश्रा मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले हैं. वे दिल्ली में पूर्वांचली वोटरों के नेता के तौर पर जाने जाते रहे हैं. लंबे समय तक बिहारी वोटर कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़े रहे और इसका श्रेय बहुत हद तक महाबल मिश्रा को जाता रहा. लेकिन पिछले दो लोकसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा. उनके बेटे विनय कुमार मिश्रा को भी 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने टिकट दिया था. लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा. लिहाजा चुनाव से पहले महाबल मिश्रा ने अपने बेटे को आम आदमी पार्टी का रास्ता दिखा दिया. 

बिहार वाले महाबल मिश्रा कांग्रेस से निकाले गये. दिल्ली में पूर्वांचल के बड़े नेता रहे हैं महाबल, बेटा लड़ रहा है AAP से चुनाव

टैग्स